
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 5, 2023 12:05 PM IST
Chuna Benefits : चूना का नाम सुनते ही हमें अक्सर इसे पान या फिर तंबाकू में लगाकर खाने वाली चीज मान लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चूने को आप नियमित रूप से खा सकते हैं। जी हां, चूने को नियमित रूप से खाने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है साथ ही यह कई अन्य परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉ राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि चूने का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है। हालांकि, इसका सेवन आपको सही मात्रा में करने की जरूरत होती है। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि चूने का सेवन आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही कमजोर इम्यून सिस्टम की भी मजबूती को बनाए रख सकता है। आइए जानते हैं चूना खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं?
आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो चूना खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही यह दांतों के लिए भी काफी अच्छा होता है। आइए जानते हैं चूना खाने के फायदे क्या हैं?
कोरोना के संक्रमण और बढ़ते अन्य संक्रमण के खतरों से बचने के लिए आप चूना का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि चूने में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। उनका मानना है कि हमारे शरीर में विटामिन सी व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे आप संक्रमण के खतरों से बच सकते हैं।
डॉक्टर की मानें तो चूना खाने से घाव को जल्द से जल्द ठीक करने में मदद मिलती है। यह घाव में होने वाली सूजन के छुटकारा दिलाता है। इसमें कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करने का गुण होता है, जिससे घाव को तेजी से घरने में मदद मिल सकती है।
चूने का सेवन करने से आपके शरीर में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे कमर दर्द, घुटनों के दर्द इत्यादि से आराम मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार चूना खा रहे हैं, तो इसकी मात्रा डॉक्टर से जरूर जान लें।
दांतों में दर्द, दांतों का कालापन जैसी परेशानियों को कम करने के लिए आप चूने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप टूथपेस्ट में थोड़ा सा चूना पाउडर मिक्स करके इससे दांतों पर लगाकर ब्रश करें। इससे आपके शरीर में थोड़ी सी मात्रा में कैल्शियम प्रवेश करता है, जिससे दांतों की मजबूती बढ़ती है।
चूना कैल्शियम और विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे ब्लड प्रेशर की परेशानी कम होती है, जिससे हार्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर आप हार्ट डिजीज के खतरे से जूझ रहे हैं, तो चूना का सेवन करें।
एक्सपर्ट का कहना है कि आप चूना डायरेक्ट खा सकते हैं। ध्यान रखें कि आप पूरे दिन में 100 से 200 एमजी के आसपास ही इसका सेवन करें। इससे अधिक मात्रा में चूना खाने से बचें। वहीं, दाल, सब्जी या फिर गर्म पानी में इसे मिक्स करके ले सकते हैं।
चूना खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। वहीं इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।