
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 14, 2024 12:13 AM IST
Black Turmeric Health Benefits : हल्दी ना केवल किचन का एक मसाला है बल्कि छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए घरेलू नुस्खों में भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। हल्दी एंटीबायोटिक और एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होती है और इसीलिए,सर्दी-जुकाम से लेकर वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं में हल्दी का सेवन किया जाता है। आपने हमेशा पीली हल्दी का ही सेवन किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि, काले रंग की हल्दी भी हेल्थ के लिए उसी तरह से फायदेमंद होता है। काली हल्दी जो धीरे-धीरे चर्चा में आ रही है और पसंद की जा रही है, उसके बारे में आयुर्वेद में भी लिखा गया है। आइए जानें क्यों खास है ये काली हल्दी और क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ। (Black Turmeric Health Benefits In Hindi)
हल्दी में करक्यूमिन नामक कम्पाउंड पाया जाता है जो इसका मुख्य तत्व भी है। करक्यूमिन (Curcumin) आपके शरीर को स्वस्थ बनाता है और बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद भी करता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि साधारण हल्दी में करक्यूमिन का लेवल मात्र 1 फीसदी जितना होता है। जबकि, काली हल्दी मां केवल करक्यूमिन का लेवल 10.5 फीसदी होता है, बल्कि यह हल्दी अधिक गुणकारी भी होती है। इसीलिए, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों और निमोनिया से लेकर कैंसर तक का रिस्क कम करपाती है काली हल्दी।
हल्दी के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति या इम्यून पॉवर बढ़ती है जिससे आप बीमारियों और वायरस संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं।
टीबी के मरीजों के लिए भी काली हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, कुछ स्टडीज में ऐसा दावा किया गया है कि टीबी के इलाज में काली हल्दी से मदद होती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य गुणों की वजह से काली हल्दी कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी आपको सुरक्षित रख सकती है। यह कैंसर के रिस्क को कम करती है।
यह भी पढ़ें-