
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 3, 2023 10:37 AM IST
Ashwagandha and Shilajit Benefits : आयुर्वेद में अश्वगंधा का काफी महत्व है। इसका प्रयोग आप कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। कई आयुर्वेदिक चिकित्सक अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करने की सलाह देते हैं। यह दोनों की जड़ी-बूटियां कई गुणों का समावेश होती हैं। नियमित रूप से अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करने से सेक्सुअल हेल्थ में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रभावी मानी जाती हैं। गाजियाबाद स्थित परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा आपके मेंटल हेल्थ में सुधार ला सकता है। वहीं, शिलाजीत आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है। इन दोनों जड़ी-बूटियों के सेवन से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन संतुलित होता है। इन दोनों का मिश्रण मेल फर्टिलिटी के लिए काफी फायदेमंद है। आइए विस्तार आयुर्वेदाचार्य से विस्तार से जानते हैं अश्वगंधा और शिलाजीत का एक साथ सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं? -
अश्वगंधा और शिलाजीत का एक साथ सेवन करने से आपके मेंटल हेल्थ में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही यह प्रजनन क्षमता को भी बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा और शिलाजीत से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में -
आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करने से आपके मस्तिष्क की कार्य प्रभावी बेहतर होती है, जो दिमाग को तेज कर सकता है। इसके साथ ही शिलाजीत में न्यूरोप्रोटेक्टिव एजेंट मौजूद होता है, जो आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। नियमित रूप से अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करने से आपकी याददाश्त क्षमता बेहतर होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-अल्जाइमर गुण मस्तिष्क की बीमारियों के खतरे को दूर कर सकता है।
शरीर की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने के लिए आप अश्वगंधा और शिलाजीत का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद इम्यूनोमॉड्यूलेटरी का प्रभाव आपकी इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधार लाने में आपकी मदद कर सकता है। नियमित रूप से अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करने से वायरल और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा और शिलाजीत का एक साथ सेवन करने से आप अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर बढ़ा सकता हैं। इससे लो स्पर्म काउंट की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह स्पर्म की क्वालिटी में भी सुधार करता है। ऐसे में इनफर्टिलिटी की परेशानियों से जूझ रहे पुरुषों के लिए अश्वगंधा और शिलाजीत बेस्ट हो सकता है।
अश्वगंधा और शिलाजीत का एक साथ सेवन करने से आप मोटापे की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। यह मिश्रण आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर का मोटापा काफी तेजी से कम हो सकता है।
Disclaimer : अश्वगंधा और शिलाजीत स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन करने से आप कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इस मिश्रण का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि आपको उचित डोज के बारे में पता चल सके।