Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Arjun Barks Tea: आयुर्वेद में पेड़-पौधों से प्राप्त होने वाली चीजों जैसे पत्ते, फूल,फल और इसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी की तरह कई पेड़ों की छाल का भी प्रयोग कुछ घरेलू नुस्खों, चूर्ण और हर्बल चाय बनाने के लिए किया जाता है। अर्जुन के पेड़ की पत्तियों और छाल का भी प्रयोग इसी तरह किया जाता है। आयुर्वेद (Arjun) में अर्जुन के पेड़, इसके पत्तों और छाल (arjun ki chaal) का काफी महत्व है। कई औषधीय गुणों से भरा होता है अर्जुन का पेड़। बात करें इसकी छाल (Benefits of Arjun Barks) की तो कई रोगों से बचा सकता है। इसके छाल को सुखाकर पाउडर भी तैयार किया जाता है और कई गंभीर समस्याओं जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक आदि से बचे रहने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मी के मौसम में करने से अधिक लाभ होता है। अर्जुन का पेड़ (Arjun ka ped) मुख्य रूप से भारत में यूपी, एमपी, बिहार आदि में मिलता है।

अर्जुन के पेड़ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे इलेजिक एसिड, ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईटरपीन, बीटा-सिटोस्टिरोल, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड आदि। ये सभी कई रोगों से बचाव करते हैं। अर्जुन की छाल की चाय (Arjun ki chhal ki chai) पीने से भी सेहत (Benefits of Arjun Barks Tea) को कई लाभ होते हैं। अर्जुन की छाल से बने पाउडर को आप अपनी सुबह की चाय में डाल सकते हैं। इससे चाय के स्वास्थ्यवर्धक गुण बढ़ते हैं। जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक रहता है या फिर दिल की बीमारी है, उनके लिए भी ये चाय हेल्दी होता है। जानें, अर्जुन की छाल से तैयार चाय पीने के फायदे (Arjun ki chhal ki chai peene ke fayde) क्या हैं.....
1 यदि आपको हृदय रोग की समस्या से बचना है या फिर किसी भी तरह की कोई समस्या है, तो अर्जुन की छाल की चाय पीने से इन बीमारियों के लक्षण बढ़ेंगे नहीं। यह चाय आपके शरीर के खून को पतला बनाने में मदद करती है। इससे ब्लड वेसल्स, आर्टरीज में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती है। यह चाय ब्लड प्रेशरको भी नॉर्मल रखती है। हार्ट फेलियर से बचाए रख सकती है।
2 अर्जुन की छाल की चाय कफ और पित्त नाशक (pitta) की तरह काम करती है। यदि आपको मानसून के सीजन में बार-बार सर्दी जुकाम की समस्या सताती है, तो गर्मा-गर्म अर्जुन की छाल की चाय (Arjun ki chhal ki chai peene ke fayde) या फिर काढ़ा भी पी सकते हैं।
3 लिवर में कोई समस्या, लिवर के आसपास दर्द महसूस होता है, सूजन है, फैटी लिवर की समस्या है, तो अर्जुन की छाल की चाय जरूर पिएं। ये एक आयुर्वेदिक औषधी है, जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। लेकिन किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से भी बचना चाहिए।
4 यदि आपको डायबिटीज है, तो अर्जुन की छाल (arjun ki chaal) की चाय पिएं, लेकिन चीनी ना डालें। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज को मैनेज करना आसान हो जाता है।
5 अर्जुन की छाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन (Health Benefits of Arjun Barks or chhal Tea) से आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी। बोन फ्रैक्चर से बचाव होता है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी समस्याएं, दर्द होता है। इन दिनों आप इस चाय (Arjun ki chhal ki chai) का सेवन करें, आराम होगा।
अर्जुन की छाल की चाय को आप सुबह के समय पिएं। खाली पेट पिएंगे तो अधिक लाभ होगा। नाश्ता करने के एक से डेढ़ घंटे के बाद भी पी सकते हैं। आप दूध वाली चाय पीते हैं, तो उसमें भी इसका पाउडर डाल सकते हैं। इससे चाय का स्वाद और सेहत गुण बढ़ जाते हैं।
अर्जुन की छाल का पाउडर एक या आधा चम्मच लें। एक बर्तन में दो कप पानी डालें। इसे गैस पर रखें, जब पानी उबलने लगे तो इसमें छाल का पाउडर डाल दें। चाय को मीठा करने के लिए आप चीनी नहीं, बल्कि शहद या फिर मिश्री डालें। जब चाय का पानी उबलकर एक कप बच जाए, तो गैस बंद कर दें। इसे गर्म ही पिएं और पाएं इसके अद्भुत सेहत लाभ।
यह भी पढ़ें-