Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Mehndi Health Benefits: मेंहदी (Mehndi) भारतीय महिलाओं के बीच ना केवल पॉप्युलर है बल्कि, 16 श्रृंगारों में भी गिनी जाने वाली चीज है। भारत के बाहर भी मेंहदी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, हमारे देश में इसका महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि करवा चौथ जैसे त्योहारों से लेकर शादियों और हर मांगलिक उत्सव में मेंहदी को जरूर शामिल किया जाता है। मेंहदी के पेस्ट से हाथों-पैरों पर सुंदर आकृतियां बनायी जाती हैं तो वहीं सफेद बालों को रंगने के लिए भी मेंहदी के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। मेंहदी में कई औषधीय गुण होते हैं और इन्हीं तत्वों की वजह से इसे आयुर्वेद (Ayurveda) में भी काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। आइए जानें हाथों-पैरों में मेंहदी लगाने से होनेवाले हेल्दी फायदों के बारे में। (Mehndi Health Benefits In Hindi)
मेंहदी की तासीर ठंडी होती है इसीलिए, मेंहदी लगाने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने में सहायता होती है। यह हाथ-पैरों की जलन कम करता है।
मेंहदी लगाने से हाथों-पैरों का दर्द कम होता है। दिनभर की थकान से होने वाली तकलीफ से राहत पाने के लिए आप मेंहदी लगा सकते हैं। यह तनाव से भी राहत पाने का एक घरेलू उपाय है।
एंटीबैक्टेरियल गुणों से भरपूर होने के कारण मेंहदी लगाने से पैरों की त्वचा स्वस्थ बनती है। इससे पैरों में होने वाले इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। वहीं मेंहदी में पाए जानेवाले तत्व बैक्टीरिया, फुंगी और इंफेक्शन बढ़ाने वाले अन्य कारकों से भी आपको सुरक्षित रखते हैं। एथलीट फुट और नाखूनों के फंगल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
मेंहदी अपनी खूश्बू के लिए जानी जाती है। मेंहदी लगाने से पैरों से आनेवाली गंदी बदबू दूर होती है।