
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 28, 2024 5:01 PM IST
Harad Health benefits: हरड़ आयुर्वेद में बहुत ही महत्व रखनेवाली एक जड़ी-बूटी है। हरड़ या हरिताकी आयुर्वेदिक मिश्रण त्रिफला का एक हिस्सा है। इसका बोटानिकल नाम टर्मिनालिया केबुला (Terminalia Chebula) है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में हरड़ को कदुक्कई, हर्रा, कराकाकाया और कदुक्का पोडी के नाम से जाना जाता है। यह एक ताकतवर हर्ब है जो डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से आराम के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। आइए जानें इस जड़ी-बूटी के सेवन के फायदे।
जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिएआप हरड़ का सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को सफर के दौरान मोशन सिकनेस महसूस होती है वे भी हरड़ का सेवन कर सकते हैं। उल्टी की समस्या से आराम पाने के लिए शहद के साथ हरड़ पाउडर के सेवन की सलाह दी जाती है।
बवासीर की समस्या से परेशान लोग आराम पाने के लिए हरड़ का सेवन कर सकते हैं। पाइल्स या बवासीर की समस्या में नसों में सूजन के कारण मल त्याग करने में समस्या आती है। हरड़ का सेवन करने से सूजन कम होती है और मल त्याग करने में आसानी होती है।
एक गिलास पानी में हरड़ को 10 मिनट उबालें। फिर इसे थोड़ी देर ठंडा करें और फिर इस पानी को छानकर पीएं।
हरड़ का सेवन करने से पाचनशक्ति से जुड़ी समस्याएं कम होती है। जो लोग हरड़ का सेवन करते हैं उन्हें पेट फूलने और गैस बनने की समस्या से आराम मिलता है। यह पाचनशक्ति बढ़ाकर इनडाइजेशन की समस्या कम करती है।
दस्त या डायरिया की परेशानी झेल रहे लोगों को हरड़ का सेवन करने से लाभ हो सकता है। इसके लिए हरड़ के कच्चे फल की चटनी बनाने और उसके सेवन की सलाह दी जाती है।
हरड़ का सेवन करने से शरीर की सूजन और सूजन से जुड़ी परेशानियां कम होती है। यह घुटनों के दर्द, डायबिटीज और मोटापा जैसी परेशानियों को कम करता है।