5 रूपए में मिलने वाली यह चीज है डायबिटीज से लेकर गले की खराश की दवा, जानें सेवन का सही तरीका

आयुर्वेद में और ट्रेडिनशल मेडिसिन के तौर पर हल्दी को महत्व तो दिया ही जाता है वहीं, वर्तमान में कई वैज्ञानिकों द्वारा दुनियाभर में हल्दी से जुड़े रिसर्च किए जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 18, 2023 11:55 AM IST

Turmeric Medicinal Properties and uses: हल्दी रोजमर्रा के भोजन में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है जो भोजन को फ्लेवर और पीला रंग देता है। वहीं, पूजा पाठ जैसे शुभ कार्यों में भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि, चोट लगने पर हल्दी का लेप लगाना दादी-नानी के उन नुस्खों में शामिल है जो लम्बे समय से इस्तेमाल होते रहे हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में सूजन कम करता है। वहीं, हल्दी के सेवन से अन्य कई तरीकों से भी हेल्थ को लाभ होता है। इसीलिए, आयुर्वेद में हल्दी के सेवन को महत्वपूर्ण बताया गया है। (Benefits of turmeric for health in Hindi)

कई बीमारियों से बचाती है हल्दी (Turmeric Medicinal Properties and uses)

हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। इसीलिए, जब हल्दी का सेवन किया जाता है या हल्दी को किसी घाव वाली जगह पर लगाया जाता है तो यह तेजी से असर करती है और चोट, दर्द और सूजन से आराम दिलाती है। आयुर्वेद में और ट्रेडिनशल मेडिसिन के तौर पर हल्दी को महत्व तो दिया ही जाता है वहीं, वर्तमान में कई वैज्ञानिकों द्वारा दुनियाभर में हल्दी से जुड़े रिसर्च किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ स्टडीज और रिसर्च हल्दी के उन गुणों और प्रभावों की पुष्टि करते हैं जिनके बारे में आयुर्वेद में लिखा गया है। आइए जानें हल्दी के चिकित्सिय गुणों के बारे में और साथ ही जानें कौन-सी बीमारियों में हल्दी असरदार मानी जाती है।

हल्दी के फायदे  (Benefits of turmeric in Hindi)

  1. कान बहने की समस्या में हल्दी का पानी कान में डालने से आराम मिलता है। इसके लिए हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी को पानी के साथ उबाल लें। फिर, इसे थोड़ा ठंडा करें। हल्के गुनगुने पानी की कुछ बूंदे कान में डालें। इससे दर्द से राहत मिलती है।
  2. चोट लग जाने पर हल्दी वाला दूध (Milk with turmeric) पीने और हल्दी का लेप करने से दर्द से आराम मिलता है।
  3. हाथों और पैरों में होने वाले दर्द से राहत के लिए हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  4. हल्दी नेचुरल ब्लड प्युरिफायर है जो रक्त में घुली अशुद्धियों को साफ करता है।
  5. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हल्दी का सेवन लाभकारी है क्योंकि, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  6. कुछ स्टडीज के अनुसार, कई प्रकार के कैंसर का रिस्क हल्दी का सेवन करने से कम होता है।

इन तरीकों से करें हल्दी का सेवन (Ways to consume Turmeric in different health problems)

सब्जी और दाल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसमें हल्दी मिलायी जाती है और हल्दी के सेवन का सबसे कॉमन और पॉप्युलर तरीका भी यही है। लेकिन, इसके अलावा हल्दी का सेवन इन तरीकोंं से किया जा सकता है-

  • कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) का अचार, सब्जी और चटनी खाएं।
  • लड्डू बनाते समय उसमें हल्दी मिलाएं।
  • चाय में हल्दी मिलाकर पकाएं। इसी तरह कच्ची हल्दी को कूटकर उसकी हर्बल टी बनायी जा सकती है।
  • हल्दी के पाउडर को भूनकर उसके देसी घी के साथ मिलाएं और सर्दी-खांसी या गले में खराश होने पर इसका सेवन करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source