
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Gurmar Or Gudmar For Weight Loss: मोटापा न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है। अगर मोटापे को कंट्रोल न किया जाए, तो यह हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मोटापे के पीछे गलत खानपान और खराब जीवनशैली जिम्मेदार है। अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। कोई डाइटिंग करता है, तो कोई जिम में जाकर घंटों पसीना बहता है। आप चाहें तो वजन कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसी ही एक खास जड़ी-बूटी है गुड़मार, जो वेट लॉस के लिए कारगर मानी जाती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए (Gudmar Health Benefits In Hindi) किया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है। तो चलिए, जानते हैं वेट लॉस के लिए गुड़मार का इस्तेमाल कैसे करें?
गुड़मार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका नाम गुड़मार मिठास खत्म करने के चलते रखा गया है। गुड़मार की पत्तियों में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो चर्बी को तेजी से बर्न करने में मदद करते हैं। गुड़मार की पत्तियों का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है और मीठा खाने की क्रेविंग भी खत्म हो जाती है। इस तरह यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है।
वेट लॉस के लिए गुड़मार को उपयोग करने का सही तरीका पता होना जरूरी है। आप सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। इसके बाद एक गिलास पानी जरूर पी लें। इसके अलावा, आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच गुड़मार का पाउडर डालकर भी पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में मदद मिलेगी और वजन कंट्रोल रहेगा।
गुड़मार की पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
गुड़मार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो सकता है।
गुड़मार के सेवन से लिवर हेल्दी रहता है। पीलिया की समस्या में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
हाई यूरिक एसिड की समस्या में गुड़मार का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गठिया के दर्द को कम करने में असरदार है।