इलायची की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानिए 1 दिन में कितनी इलायची खानी चाहिए

Green Cardamom Hot or Cold in Nature : हरी इलायची स्वाद में काफी जबरदस्त होती है। साथ ही सेहत के लिए भी यह काफी जबरदस्त साबित हो सकती है। आइए जानते हैं एक दिन में कितनी हरी इलायची का सेवन करें?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 24, 2023 2:11 PM IST

Green Cardamom Hot or Cold in Nature : हरी इलायची का स्वाद काफी लोगों को पसंद होता है। इसलिए कई तरह के डिशेज में हरी इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ता है। कई लोग चाय में भी हरी इलायची डालकर पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी इलायची की तासीर कैसी होती ? अगर नहीं, तो आप हम आपको इस लेख में हरी इलायची की तासीर गर्म होती है या ठंडी इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। इसके अलावा एक दिन में आपको कितनी मात्रा में हरी इलायची खानी चााहिए के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

इलायची की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो हरी इलायची की तासीर ठंडी ( Green Cardamom Hot or Cold in Nature ) होती है, इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों में हरी इलायची का पानी पीने की सलाह देते हैं। वहीं, कई लोग गर्मियों में चाय में अदरक के बजाय इलायची देते हैं, क्योंकि इसका स्वभाव ठंडा होता है। इससे गर्मियों की परेशानियों को कम किया जा सकता है। 

एक दिन में कितनी इलायची खाना चाहिए? - How much green Cardamom Eaten a Day

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक, एक दिन में आधा से एक ग्राम हरी इलायची पाउडर खाना आपकी सेहत के लिए उपयुक्त है। अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका प्रयोग घरेलू उपचार के रूप में कर सकते हैं। किसी गंभीर परेशानी से पीड़ित व्यक्तियों को इसकी सही खुराक जानने के लिए आपको चिकित्सक से परामर्थ की जरूरत है। 

हरी इलायची के फायदे क्या हैं? - Benefits of Cardamom

गर्मियों में बड़ी इलायची के बजाय हरी इलायची खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसके सेवन से आपका शरीर ठंडा रहता है। आइए जानते हैं इलायची लाभ के बारे में-

पाचन संबंधी समस्याएं - Cardamom for Digestion

हरी इलायची का सेवन करने से आपकी पाचन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। नियमित रूप से 1 इलायची चबाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानियां जैसे- मतली, अपच, उल्टी, पेट में दर्द और ऐंठन संबंधी ( cardamom for acidity )  परेशानियों को कम किया जा सकता है। 

सांसों की बदबू करे दूर - Cardamom for Bad Breath

हरी इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सांसों की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है, तो रोजाना खाने के बाद हरी इलायची चबाएं। 

डिप्रेशन से छुटकारा - Cardamom Reduce Depression 

हरी इलायची की खुशबू आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरह होत है। यही कारण है कि अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके मानसिक तनाव, डिप्रेशन को दूर करने में प्रभावी है। अगर आप डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो हरी इलायची को पानी में उबालकर पिएं। इससे डिप्रेशन की समस्याएं दूर होंगी। 

हरी इलायची स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। वही, अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो हरी इलायची का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि किसी भी समस्या की गंभीरता को कम किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source