Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल लोग खराब लाइफस्टाइल और खानपाना के कारण कई बीमारियों जैसे मोटापा, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का लोग शिकार हो रहें हैं। हार्ट अटैक जैसी खतरनाक स्थितियो का भी खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसमे हमारा ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल रेंज से अधिक होता है। वैसे नॉर्मल बीपी का माप 120/80 होता है। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण कई गंभीर बीमारियां होती हैं। लेकिन लोग नहीं जानते है कि हमारे किचन में रखी हरी इलायची हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं इस खूश्बूदार मसाले के अन्य फायदो के बारें में।
इलायची हमारे पाचन को ठीक करती है और हमारी भूख को बढ़ती है। इससे भूख से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और आप सही तरीके की डाइट भी ले सकते हैं।
इलायची हमारे हार्ट के लिए भी फायदेमंद होती है क्योंकि इलायची हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है जिसके कारण हमारा हार्ट हेल्दी रहता है।
इलायची का सेवन करके वज़न को भी कम किया जा सकता है। ये हमारे शरीर में जमा फैट को गला देती है जिसके कारण पेट और कमर के आसपास की चर्बी भी कम होती है। बेली फैट के साथ-साथ ओवरऑल वजन कम होता है जिससे कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
इलायची का सेवन करने से दांतों की परेशानी में भी हमारी मदद होती है । ये मुंह की बदबू, मसूड़ो में दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। दांतों की समस्या में इलायची खाना फायदेमंद होता है।