
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : July 19, 2024 5:41 PM IST
Gotu Kola Benefits: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां है, जिनका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इन जड़ी-बूटियों में गोटू-कोला भी शामिल है। दरअसल, यह एक बारहमासी पौधा है, जो एशिया के करे देशों में पाया जाता है। इसे अंग्रेजी में सैंटेला एशियाटिका और संस्कृत में मंडूकपर्णी के नाम से जाना जाता है। इसकी पत्तियां छोटी गोलाकार और हरे रंग की होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सदियों से कई रोगों को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। तनाव और चिंता से लेकर पाचन संबधी विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार के लिए इसका उपयोग किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको गोटू कोला के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं (Gotu Kola Benefits In Hindi) -
गोटू कोला के सेवन से तनाव, चिंता और अवसाद को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसका इस्तेमाल अनिद्रा और नींद संबधी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद तत्व मानसिक शांति प्रदान करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
गोटू कोला मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। यह न्यूरोनल कनेक्शन को मजबूत करता है और मस्तिष्क के रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं, जो याददाश्त बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करते हैं।
गोटू कला का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट के आंतरिक अंगों की सफाई होती है और पाचन क्रिया में सुधार होता हैं इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
गोटू कला में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में, गठिया के इलाज में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
गोटू कोला का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।