
Also Read
Swarn Bhasm Health Benefits:सोने की अहमियत हमारे देश में कितनी है यह हम सभी समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना आपकी हेल्थ को भी सुधार सकता है। सोने की राख जिसे स्वर्ण भस्म भी कहा जाता है, उसका इस्तेमाल आयुर्वेद में दवाओं में किया जाता है। कई हेल्त प्रॉब्लम्स से राहत दिलानेवाले नुस्खों में भी स्वर्ण भस्म प्रयोग की जाती है। आइए जानें कि किन लोगों को और किन स्थितियों में स्वर्ण भस्म का सेवन करने की सलाह दी जाती है और स्वर्ण भस्म के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं। (Swarn bhasm benefits and uses in Hindi)
स्वर्ण भस्म शुद्ध सोने या गोल्ड से ही तैयार की जाती है। इसके लिए सोने के बर्तन में कुछ विशेष प्रकार के लेप लगाए जाते हैं और उसके बाद आगे की प्रोसेसिंग के लिए सोने को एक डिब्बे में बंद करके रखा जाता है। स्वर्ण भस्म आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है और स्वर्ण भस्म को एक ब्लड प्युरिफायर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि रक्त में घुली अशुद्धियों के कारण भी कई बीमारियां होती हैं और खून की सफाई (Blood purification) की मदद से इन बीमारियों के इलाज की कोशिश की जाती है।
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिएस्वर्ण भस्म (golden ash) बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्वर्ण भस्म हृदय रोगों के लक्षणों को कम करने और हार्ट को स्वस्थ बनाने का काम करता है।
कुछ स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि स्वर्ण भस्म कैंसर का रिस्क (risk of cancer) कम करने और कैंसर से बचाने में कारगर होता है।
तनाव लोगों के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है और स्ट्रेस की वजह से (stress effects on health) लोगों की पुरानी बीमारियां भी गम्भीर हो सकती हैं। ऐसे में स्ट्रेस को कंट्रोल करने और इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए आप स्वर्ण भस्म का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, स्वर्ण भस्म का सेवन करने से ब्रेन में कैटेकोलामाइन नामक हार्मोन का निर्माण होता है जो स्ट्रेस से बचाव का काम करता है।
स्वर्ण भस्म का सेवन करने से कॉग्निटिव हेल्थ में सुधार होता है और इससे याद्दाश्त भी बढ़ सकती है। यह बुजुर्गों और पढ़ने-लिखने से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी बताया जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बीमारी और उसके इलाज से जुड़ी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी हैं। किसी भी बीमारी के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में विचार-विमर्श करें।