Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ginger Water Benefits: अदरक एक ऐसा मसाला है जो हमारी रसोइयों में बहुत अधिक इस्तेमाल होता है। खाने में अदरक -लहसुन (Ginger Garlic) का पेस्ट हो या अदरक वाली चाय, हर तरीके से अदरक हमारे भोजन की लज़्ज़त बढ़ाता है। इसके अलावा पेट की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए अपनी परेशानियों से आराम पाने का अदरक एक कारगर तरीका है। जिसे, बदहजमी, गैस और खट्टी डकार आने की परेशानियों में घरेलू नुस्खों (Home Remedies for Stomach Problems) में मिलाकर सेवन किया जाता रहा है।
इन सब फायदों के बीच कोरोना काल (Coronavirus) में अदरक का एक और गुण लोगों की सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। दरअसल, अदरक के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। (Immunity Booster Foods) इसीलिए, आप कोरोना काल में अदरक का सेवन ज़रूर करें। इसके लिए आप सुबह अदरक वाली चाय (Ginger Tea Benefits) के अलावा अदरक का पानी भी पी सकते हैं। इन दिनों फ्लेवर्ड वॉटर पीने का चलन है और बहुत से लोग अपने साथ पानी की बोतल में अलग-अलग प्रकार की हर्ब्स और फल आदि मिलाकर रखते हैं। आप भी इसी तरह अपनी वॉटर बॉटल में अदरक के कुछ टुकड़े डाल दें और जब मौका मिले इस पानी के स्वाद और औषधिय गुणों को लाभ उठाएं। लेकिन, उससे पहले समझें कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ अदरक वाला पानी पीने के और क्या फायदे हैं।
जैसा कि अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी –बैक्टेरियल तत्वों से भरपूर है। इसीलिए, अदरक वाला पानी पीने से आपको ये सभी फायदे प्राप्त होते हैं। अदरक आपकी इम्यूनिटी बढ़ा देता है। जिससे, सर्दी-ज़ुकाम, ख़राब गला और सिर दर्द जैसी मौसमी परेशानियों को कम करता है। गौरतलब है कि ये समस्याएं इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण का भी मुख्य लक्षण बतायी जा रही हैं। इसीलिए, अदरक का पानी पीने से आप कोविड-19 इंफेक्शन से भी सुरक्षित रह सकते हैं।
सुबह खाली पेट अदरक वाला पानी पीने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। जिससे, भोजन पचने में आसानी होती है और आपको कॉन्स्टिपेशन, एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
जो लोग अपना बढ़ता वज़न कंट्रोल में रखना चाहते हैं। उन्हें, अदरक वाला पानी पीना चाहिए। इससे, ना केवल वज़न कम होगा बल्कि, शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होगा। (Ginger Water Benefits in hindi)
स्टडीज़ और रिसर्च की माने तो अदरक कैंसर से भी सुरक्षित रहने में सहायता करता है। क्योंकि, इन स्टडीज़ के अनुसार, अदरक में ऐसे कम्पाउंड्स मौजूद होते हैं जो, कैंसर के रिस्क को कम करते हैं।