इस एक घरेलू उपाय से दूर करें गैस, अपच, सर्दी-जुकाम और गले की खराश, जानिए सेवन का तरीका

Ginger Or Adrak Benefits And Uses In Hindi: सर्दियों में गैस, अपच, सर्दी-जुकाम और गले की खराश बहुत ही आम है, इससे निपटने के लिए एक्सपर्ट ने बहुत ही बेहतरीन जड़ी-बूटी के बारे में बताया है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 2, 2022 6:40 PM IST

Ginger Or Adrak Benefits And Uses In Hindi: अदरक एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल सदियों से वैकल्पिक चिकित्सा के तौर पर किया जाता रहा है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जिसके चलते यह बीमारियों को ठीक करने में बहुत ही उपयोगी है। सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल आमतौर पर सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल इन्फेक्शन से निपटने में किया जाता है। अगर पेट संबंधी समस्याओं में भी बहुत ज्यादा कारगर है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अलग-अलग समस्याओं में अदरक के इस्तेमाल के तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं।

अदरक के फायदे और प्रयोग -

Ginger

Or Adrak Benefits And Uses In Hindi

अपनी बीमारियों के लिए अदरक को ताजा या सूखा उपयोग किया जा सकता है।

  • पाचन को दुरुस्त करने के लिए छाछ में एक चुटकी सोंठ पाउडर का प्रयोग करें और अधिक लाभ के लिए इसे दोपहर के भोजन के साथ लें।
  • एक इंच ताजा अदरक लें, इसे कद्दूकस करके 3-5 मिनट के लिए आधा गिलास पानी में उबालें, इसे छानकर गले की खराश, खांसी-जुकाम और सूजन के लिए पियें।
  • एक लीटर पानी लें, उसमें आधा चम्मच सोंठ पाउडर (शुंठी) मिलाएं, धीमी आंच पर 15 मिनट तक उबालें और फिर इस सर्दी में गले में खराश, सूजन, सर्दी और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए दिन भर उस पानी को घूंट-घूंट कर पीएं।
  • CCF चाय (जीरा, धनिया और सौंफ की चाय) में एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं और भोजन के 1 घंटे बाद लें। इससे फैटी लिवर और खराब लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
  • 5 मिलीलीटर अदरक का रस लें, उसमें 1 चम्मच शहद, एक चुटकी नमक और 5 बूंद नींबू का रस जोड़ें, भूख की कमी के लिए भोजन से 30 मिनट पहले इसे पिएं।
  • अपच के लिए सोंठ-गुड़ के गोले बनाकर भोजन से पहले 1 ले सकते हैं।

सावधानी: अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए जो लोग पित्त और रक्तस्राव विकारों से पीड़ित हैं उनके लिए डॉक्टर की सलाह के बिना अदरक का सेवन करने से बचें।

नोट: औषधीय प्रयोग के लिए किसी भी जड़ी-बूटी या मसाले को लेने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source