
Also Read
Ginger is touted as one of the best remedies to get rid of digestive issues. Antacid and carminative properties in ginger can provide relief from digestive problems such as bloating and gastritis. All you need to do is mix some grated ginger in a cup of boiling water. Let it sit for 10 minutes and drink it to get rid of acidity and heartburn.
Ginger Health Benefits: अदरक एक ऐसा मसाला है जो हमारे किचन्स में अक्सर दिख ही जाता है। कुछ लोगों को भोजन का स्वाद तब तक नहीं आता जब तक कि उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट ना मिलाया जाए। अदरक ना केवल खाने की लज़्ज़त बढ़ाता है, बल्कि, यह खाने को पचने में आसान भी बनाता है। अदरक डायजेशन के लिए हमेशा से प्रयोग की जाने वाला एक कॉमन नुस्खा भी है। यह डायजेशन से जुड़े समस्याएं जैसे, गैस, पेट दर्द, पेट फूलना या ब्लोटिंग, खट्टी डकारें और पेट में भारीपन आदि से आराम दिलाता है। इसके अलावा यह कुछ मौसमी बीमारियों को भी कम करता है। खासकर, ठंड के मौसम में जब सर्दी-ज़ुकाम और एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ जाते हैं। तब, अदरक का सेवन फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में अदरक किन समस्याओं को करता है कम और क्या हैं अदरक के स्वास्थ्य लाभ।
कुछ स्टडीज़ का दावा है कि अदरक का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर का ख़तरा कम होता है। यही नहीं, अदरक इन बीमारियों के उपचार और जल्द रिकवरी में मदद करता है। कुछ समय पहले जर्नल ऑफ बायोमेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी में एक रिसर्च पेपर के परिणाम छापे गए। इस रिसर्च के अनुसार, अदरक के पौधे में कुछ ऐसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो, ब्रेस्ट कैंसर को फैलने से रोकते हैं। यह हेल्दी सेल्स को नुकसान पहुंचने से भी रोकता है।
सर्दियों का मौसम डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए मुश्किलभरा होता है। इसीलिए, इस मौसम में आपको अदरक का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया में सिडनी यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च में बताया गया कि, अदरक के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज़ को ब्लड शुगर मैनेजमेंट में आसानी होती है। कुछ स्टडीज़ के अनुसार, अदरक डायबिटीज़ से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स को भी कम करता है। साथ ही नर्वस सिस्टम, किडनी और लिवर को भी हाई ब्लड शुगर के दुष्परिणामों से बचाता है।
हेल्दी हार्ट के लिए भी अदरक का सेवन कारगर है। सदियों से दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए अदरक का सेवन किया जाता रहा है। चीन की पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों में अदरक को कई बीमारियों के उपचार के लिए भी प्रयोग किया जाता है। दिल की बीमारियों का रिस्क कम करने के लिए अदरक के तेल का सेवन किया जाता है। कुछ स्टडीज़ में यह भी कहा गया है कि अदरक का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने का भी काम करता है। जिससे, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।
इसके अलावा सर्दियों में अदरक का सेवन इन समस्याओं से भी आराम दिलाता है-