इस 1 जड़ी-बूटी के सेवन से हो जाता है यूरिक एसिड का खात्‍मा, जानिए किन कारणों से बनता है यूरिक एसिड

Giloy For Uric Acid: आयुर्वेद के अनुसार गिलोय के सेवन से हाई यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है पढ़ें विशेषज्ञ की राय।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 10, 2023 11:01 AM IST

आजकल अधिकांश लोगों में हाई यूरिक एसिड चिंता का विषय बना हुआ है। यूरिक एसिड मुख्य रूप से एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से विकसित होता है। हालांकि, इस अपशिष्ट उत्पाद को हमारी किडनी द्वारा फिल्टर किया जाता है। जबकि यूरिक एसिड को नियंत्रण में रखना महत्वपूर्ण है। अगर आपका यूरिक एसिड लेवल बहुत ज्यादा है या बढ़ा हुआ है तो आपको इसे नियंत्रित करने के उपाय के बारे में सोचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, हाई यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए गिलोय का उपयोग करना एक अच्छा विचार हो सकता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के कुछ सरल और प्रभावी तरीके सुझाए हैं। उनका दावा है कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी गिलोय इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकती है।

डॉक्टर दीक्षा कहती हैं कि "हाई यूरिक एसिड इन दोनों बहुत ही सामान्य बात है। मैं हर दिन लोगों को इसके लिए टैबलेट खाते हुए देखती हूं जिस प्रकार से लोग ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के लिए दवाई लेते हैं। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को यह समस्या है तो इसे ठीक किया जा सकता है, और जीवन भर दवा लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।"

हाई यूरिक एसिड का कारण - (Causes of High Uric Acid In Hindi)

इससे पहले कि हम इसके इलाज के बारे में जानें, आइए हाई यूरिक एसिड के कारणों का पता लगाते हैं:

  • खराब मेटाबॉलिज्म
  • शारीरिक गतिविधि की कमी
  • अधिक प्रोटीन और कम वसा का सेवन
  • हैवी डिनर
  • आपके सोने और खाने के समय में कोई नियमितता नहीं
  • पानी का कम सेवन
  • गुर्दे की शिथिलता
  • अत्यधिक मांसाहार करना

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय हाई यूरिक एसिड का उपचार है! (Benefits Of Giloy In High Uric Acid)

कोविड-19 महामारी के कारण प्रसिद्ध हुई जड़ी-बूटी गिलोय की मांग बढ़ गई है। गिलोय को कभी-कभी गुडुची के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इसका उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए किया जाता है। डॉ. भावसार के अनुसार, "गुडुची अद्भुत है और यह गठिया के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है।"

वास्तव में, गिलोय के स्वास्थ्य लाभों पर 2017 के एक शोध (जर्नल ऑफ फार्माकोग्नॉसी एंड फाइटोकेमिस्ट्री) से पता चलता है कि गिलोय के तने से निकलने वाला रस गठिया के इलाज के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को बेअसर करने में सहायता करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source