Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Roasted kishmish benefits: मीठी-सूखी किशमिश के दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। काली-पीली और लाल किशमिश के दाने खाने में ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि, इनके सेवन से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं। कैल्शियम, विटामिन और डाइटरी फाइबर (Dietary fiber) से भरपूर किशमिश हर मौसम में खाने के लिए एक अच्छा फूड है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए उपयुक्त भी है। आमतौर पर लोग किशमिश को कच्चा खाना पसंद करते हैं या हलवा, खीर और आइसक्रीम जैसी चीजों में मिक्स करके किशमिश खायी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घी में भूनकर किशमिश खाने से आपको किशमिश के कई फायदे (Kishmish ke fayde) मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि घी में भुनी किशमिश खाने के फायदे और इसका सही समय क्या है?
किशमिश खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है जिन्हें एनिमिया (Anemic) हो या जो दुर्बलता से परेशान हैं। किशमिश में विभिन्न माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, आयरन, विटामिंस और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसीलिए, किशमिश खाने सेआपको न्यूट्रिशन मिलता है। इससे शारीरिक थकान कम होती है, कमजोरी दूर होती है और शरीर का दर्द भी कम होता है।
किशमिश के बीजों में कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों और दांतों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। किशमिश में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर और हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। किशमिश को घी में भूनकर खाने से आपकी हड्डियों की कमजोरी दूर होती है और हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं।
सर्दियों में कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है जिससे लोगों को बहुत अधिक परेशानी हो सकती है। लेकिन, किशमिश खाने पुरानी से पुरानी कब्ज की शिकायत कम (kabj se araam paane ke nushkhe) होती है। किशमिश खाने से बाउल मूवमेंट तेज होता है जिससे डाइजेस्विट पॉवर बढ़ती है और इससे आपको इनडाइजेशन, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
किशमिश का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इससे खून की कमी की समस्या से आराम मिलता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमीसे बचने के लिहाज से किशमिश खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।