सर्दियों में खाएंगे घी और खजूर तो सेहत की हो जाएगी वाह-भाई-वाह, फायदे नहीं पता तो जान लें आज और कल से करें खाना स्टार्ट

घी और खजूर एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन है जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2023 10:46 PM IST

Dates Soaked In Ghee Health Benefits: घी या देसी घी खाने वालों की तंदरूस्ती हमेशा से कहावतों का हिस्सा रही है और लोग घी खाने वालों की अच्छी हेल्थ के बारे में मिसालें देते रहते हैं। घी सबसे हेल्दी फैट्स में गिना जाता है और आयुर्वेद में भी इस पौष्टिक फूड के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार देसी घी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है और इसका सेवन हर मौसम में हर किसी के लिए स्वास्थ्यकारी है। इसीलिए, घी को अलग-अलग तरीकों से और कई तरह के फूड्स के साथ खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन है घी और खजूर जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर खजूर को कुछ देर के लिए देसी घी में भिगोकर रखा जाए और फिर इसका सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें घी के साथ खजूर का सेवन करने के इन्हीं स्वास्थ्य लाभों के बारे में और साथ ही जानें घी-खजूर खाने के सही तरीके के बारे में। (Health benefits of Dates Soaked In Ghee In Hindi)

घी के साथ खजूर क्यों खाया जाता है? (Eating Dates soaked in ghee is good for health)

जैसा कि खजूर डाइटरी फाइबर से भरपूर फल है और इसमें आयरन जैसे तत्वों की मात्रा भी अधिक होती है। इसीलिए, जब आप खजूर खाते हैं तो इससे आपको पोषण मिलता है और शरीर की कमजोरी दूर होती है। वहीं घी के साथ खजूर खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता होती है और यह शरीर को अंदर से पोषण देकर उसे स्वस्थ बनाता है।

खजूर और घी खाने के स्वास्थ्य लाभ (Advantages of eating dates soaked in ghee)

इंस्टैंट एनर्जी मिलती है

नेचुरल मिठास से भरपूर खजूर में आयरन, ज़िंक और विटामिंस भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आपको इंस्टैंट एनर्जी देकर कमजोरी दूर करते हैं। (foods for instant energy)

वेट लॉस

घी कोलेस्ट्रॉल-फ्री होता है। साथ ही खजूर में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं। ये दोनों ही शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाते हैं जिससे वेट लॉस होता है। (natural foods for weight loss in winters)

कॉन्स्टिपेशन से राहत

देसी घी पाचन शक्ति बढ़ाता है और इसके सेवन से पाचन शक्ति बढ़ाने वाले एंजाइम्स का निर्माण होता है। यह पेट फूलने, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है। (foods for constipation relief)

शरीर के प्रकृति दोष को सुधारता है

पित्त दोष (Pitta dosha) से परेशान लोगों के लिए घी और खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। वहीं, सर्दियों में वात रोग से पीड़ित लोगों को घी-खजूर खाने से बहुत आराम मिलता है। (foods to balance prakriti doshas of body)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source