Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लहसुन के तेल से घुटनों का दर्द करें कम, घर पर ऐसे करें तैयार

Ayurveda Oil Recipe for Joint Pain : जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए लहसुन के तेल का प्रयोग करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस खास तेल की रेसिपी-

लहसुन के तेल से घुटनों का दर्द करें कम, घर पर ऐसे करें तैयार
VerifiedVERIFIED By:

Written by Kishori Mishra |Updated : September 24, 2024 5:24 PM IST

Ayurveda Oil Recipe for Joint Pain : बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सूजन और अकड़न होना काफी आम बात है। भारत में सदियों से गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का प्रयोग किया जा रहा है। आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज है, जिसमें जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी भी शामिल है। जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आयुर्वेदिक तेल का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

आयुर्वेदिक दर्द निवारक तेल दर्द और सूजन को दूर करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको खास तरह की आयुर्वेदिक तेल की रेसिपी बताएंगे, जिससे आप जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। इस खास तरह के आयुर्वेदिक तेल को घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। इस लेख में हम आपको लहसुन के तेल बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसकी जानकारी के लिए हमने गाजियाबाद स्थित आयुर्वेदा क्लीनिक की आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से बातचीत की है।आइए जानते हैं जोड़ों में दर्द को कम करने वाला आयुर्वेदिक तेल ( jodo ke dard ke liye best oil ) की रेसिपी-

लहसुन के तेल से जोड़ों के दर्द को करें गायब

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए घर पर लहसुन का तेल तैयार कर सकते हैं। यह भारत में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम तेल है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, दर्द निवारक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में होने वाली सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसे आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस तेल की रेसिपी-

Also Read

More News

Also Read : जैतून का तेल और लहसुन के फायदे 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर कैसे तैयार करें लहसुन तेल

आवश्यक सामग्री

  • लहसुन की कली - 3-4
  • सरसों के तेल - 2 बड़े चम्मच

विधि

सबसे पहले सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन की कलियों को छीलकर डालें और करीब 3 से 5 मिनट तक सुनहरा होने तक भुन लें। आप इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च भी मिला सकते हैं। तैयार तेल को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे जोड़ों में होने वाली दर्द की शिकायत को दूर किया जा सकता है।