अलसी से बनी ये चटनी है महिलाओं के लिए खास फायदेमंद, दूर होगीं ये 3 बीमारियां

Mahilaon ke liye alsi ke fayde: कई स्टडीज और रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि रोजाना थोड़ी मात्रा में अलसी खाने से महिलाओं की हेल्थ में सुधार होता है और कई बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 4, 2024 3:50 PM IST

Flaxseeds benefits for females: अलसी के बीजों का सेवन इन दिनों एक हेल्दी स्नैक (Healthy snack) के तौर पर किया जाता है। अलसी या फ्लैक्सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega-3 Fatty Acids) और विटामिन ई (Vitamin E) जैसे तत्व पाए जाते हैं जो इसे सुपरफूड बनाते हैं। फ्लैक्सीड्स के गुणों और पोषक तत्वों की वजह से ही इसे आयुर्वेद में एक बेहतरीन औषधी भी बताया गया है। वहीं, अलसी का सेवन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, यह महिलाओं में होने वाले हार्मोन्स से जुड़ी समस्याओं को कम करने में बहुत कारगर है। आइए जानें महिलाओं और लड़कियों के लिए अलसी से तैयार एक खास चटनी की रेसिपी (Alsi ki chutney) और साथ ही जानें अलसी या फ्लैक्सीड्स के सेवन से उन्हें मिलने वाले फायदों के बारे में। (Benefits of eating alsi or flaxseeds regularly in hindi.)

महिलाओं के लिए क्यों फायदेमंद है अलसी का सेवन (Reasons consuming flaxseeds is good for women's health)

कम होता है हार्ट डिजीज का रिस्क

कई स्टडीज के अनुसार, महिलाओं में हार्ट डिजिज का रिस्क अधिक होता है। ऐसे में सही खान-पान की मदद से हार्ट अटैक का रिस्क कम किया जा सकता है। अलसी ऐसा ही एक फूड है जो महिलाओं में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क कम करता है। रोज अलसी का सेवन करने से आपकी हार्ट से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।

कैंसर से सुरक्षा

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क सबसे अधिक होता है। वहीं, ओवेरियन कैंसर और पेट के कैंसर का रिस्क भी महिलाओं में काफी अधिक है। कैंसर का रिस्क कम करने के लिए जिन फूड्स को सक्षम पाया गया है उनमें अलसी का बीज भी शामिल है। अलसी में मौजूद कुछ तत्व कैंसर की बीमारी का रिस्क कम करने में मदद करते हैं। अलसी में पाया जाने वाला लिगनन नामक तत्व कैंसरस सेल्स को नष्ट करने का काम रकरता है।

घर पर अलसी की चटनी बनाने की विधि (Recipe of flaxseeds chutney)

अलसी की स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी बनाने के लिए एक कटोरी अलसी के बीज लें और उन्हें साफ कर लें।

अब, किसी बर्तन में अलसी के बीजों को थोड़ी देर भूनें। फिर, अलसी के बीजों को किसी थाली में फैला दें और उसे ठंडा होने दें।

फिर, 8-10 कच्चे लहसुन की कलियांलें और 3-4 हरी मिर्चें अच्छी तरह साफ कर लें।

अब मिक्सी या इमामदस्ते में भूनी हुई अलसी, लहसुन और मिर्च डाल दें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को पीस लें।

इसे किसी जार में बंद करके रख दें।

ऐसे करें सेवन

दिन में खाना खाते समय 1-2 चम्मच अलसी की चटनी खा सकते हैं। खाने से पहले आप इसमें नींबू का रस मिला लें।

बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आंवले का बीज ही है काफी, कचरे में ना फेंक दें इन्हें

मोरिंगा है हेल्दी पर इन 4 तरह के लोगों के लिए है जहर, कभी नहीं करना चाहिए इन्हें सहजन का सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source