
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 2, 2021 4:45 PM IST
Fennel Milk Benefits: सौंफ के बीज अपनी खूश्बू और पाचक गुणों के कारण जाने जाते हैं। इसीलिए, भोजन के बाद लोग आधा चम्मच सौंफ चबाकर डायजेशन को सही रखने का काम करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केवल माउथ फ्रेशनर के तौर पर ही आप इन हरे बीजों का सेवन ना करें। बल्कि, इन्हें अपनी सेहत को अन्य फायदे पहुंचाने के लिए भी खाएं। जी हां, सौंफ कई औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसीलिए, सौंफ के सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। (Fennel Seeds and Milk Benefits)
सौंफ के बीजों में विटामिन सी का स्तर काफी अच्छा रहता है। इसमें, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटैशियम, जैसे विभिन्न प्रकार के मिनरल्स भी होते हैं। ये सभी तत्व शरीर की कार्य प्रणालियों को सही तरीके से काम करने में सहायता करते हैं। इसके लिए आप दूध के साथ सौंफ के बीजों को उबालकर पीएं। रात में सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से आपको दूध और सौंफ के पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं सौंफ के सेवन के कुछ ऐसे ही स्वास्थ लाभों के बारे में।
दूध में सौंफ मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है। दरअसल, सौंफ में एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी (How To boost Immunity at Home) बढ़ाने का काम करते हैं। दूध का प्रोटीन और सौंफ के पोषक तत्व शरीर को नरिशमेंट देते हैं और रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाते हैं। (Ayurvedic Tips to boost immunity)
रेस्पेरेटरी सिस्टम से जुड़ी समस्याएं इन दिनों फैले कोरोना वायरस महामारी के प्रथम लक्षणों में शामिल है। गले में दर्द, सांस लेने में परेशानी और यहां तक कि अस्थमा जैसी बीमारियों में भी सौंफ का दूध पीने से लाभ होता है। इसीलिए रोज़ रात में सोने से पहले सौंफ वाला दूध पीएं। इससे अस्थमा के लक्षण धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।
लड़कियों को पीरियड्स के समय बहुत अधिक तकलीफ से गुज़रना पड़ता है। ऐसे में दूध में सौंफ मिलाकर पीने से पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इसके लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच सौंफ के बीज डालें। इसे अच्छी तरह उबालकर पीएं।