खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉ. रोहित साने से समझें शुगर स्पाइक का सच
खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉ. रोहित साने से समझें शुगर स्पाइक का सच
डॉ. रोहित साने बताते हैं कि जब आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट या मीठा खाते हैं जैसे कि सफेद चावल, मिठाइयां, शुगर वाले ड्रिंक्स लंच या डिनर में ज्यादा मात्रा में लेते हैं, तो आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : March 26, 2026 9:56 AM IST
क्या आपको भी खाना खाने के आधे या एक घंटे के बाद नींद आने लगती है? खाना खाने के बाद अक्सर शरीर भारी लगने लगता है और काम करने का मन नहीं करता?
तो यह सिर्फ आपकी नहीं बल्कि बहुत सारे लोगों की समस्या है। अक्सर लोग खाना खाने के बाद आने वाली नींद को सामान्य समझ लेते हैं और इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आयुर्वेदिक डॉ. रोहित साने का कहना है कि खाने के बाद नींद आना हमेशा सामान्य नहीं होता, बल्कि यह आपके शरीर में होने वाले शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) का संकेत होता है।
खाना खाने के बाद शुगर स्पाइक क्यों होता है?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डॉ. रोहित साने बताते हैं कि जब आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट या मीठा खाते हैं जैसे कि सफेद चावल, मिठाइयां, शुगर वाले ड्रिंक्स लंच या डिनर में ज्यादा मात्रा में लेते हैं, तो आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। ब्लड शुगर स्पाइक तेजी से होता है, तो फिर इंसुलिन हार्मोन तेजी से शुगर को कम करता है। यही कारण है कि आप खाने के कुछ समय बाद थकान, सुस्ती और नींद महसूस करते हैं।
हाई कार्ब और लो फाइबर डाइट- आयुर्वेदिक डॉक्टर कहते हैं कि जब आपके खाने में फाइबर कम और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, तो इससे ग्लूकोज स्पाइक तेजी से होता है। इससे आपको खाना खाने के तुरंत बाद नींद महसूस होती है। उदाहरण के लिए सफेद चावल के साथ आलू खाना, खाने के बाद मिठाइयां खाने से ब्लड शुगर स्पाइक होता है।
प्रोटीन की कमी- भारतीय थाली में एक बड़ा हिस्सा कार्ब्स का होता है और प्रोटीन का नहीं। प्रोटीन शरीर में ग्लूकोज को स्थिर रखने में मदद करता है। अगर आपके खाने में प्रोटीन नहीं है, तो शुगर तेजी से बढ़ता और गिरता है। खाने में प्रोटीन की कमी भी नींद का कारण बनती है।
ओवरईटिंग- स्वाद के चक्कर में अक्सर लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं। ज्यादा खाने से शरीर पाचन पर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे सुस्ती बढ़ती है। जिससे खाना खाने के तुरंत बाद आपको सुस्ती और नींद महसूस होती है।
इंसुलिन सेंसिटिविटी की कमी- अगर शरीर इंसुलिन को सही से उपयोग नहीं कर पा रहा (जैसे प्रीडायबिटीज या डायबिटीज में), तो यह समस्या और बढ़ जाती है।
खाना खाने के बाद शुगर स्पाइक होने के संकेत क्या हैं?
डॉ. रोहित साने बताते हैं कि अगर आपको खाने के बाद ये लक्षण महसूस होते हैं, तो ध्यान देने की जरूरत है:
खाना खाने के बाद नींद आने की परेशानी से कैसे बचें?
खाना खाने के तुरंत और 1 घंटे के बाद आपको नींद की परेशानी न हो, इसके लिए आप नीचे बताई गई चीजों को फॉलो कर सकते हैं।
You may like to read
फाइबर शामिल करें- कार्ब्स के साथ-साथ खाने में फाइबर को शामिल करें। हरी सब्जियां (पालक, ब्रोकली, लौकी), सलाद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है।
प्रोटीन- खाने में फाइबर के साथ प्रोटीन को भी शामिल करें। प्रोटीन शुगर स्पाइक को कम करता है और लंबे समय तक शरीर को एनर्जी देता है। प्रोटीन के लिएखाने में दाल, चना, राजमा, पनीर, अंडे और दही को शामिल करें।
वॉक करें- खाना खाने के बाद तुरंत बैठकर काम करने से भी आपको नींद की परेशानी हो सकती है। इसलिए खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक जरूर करें। खाने के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर स्पाइक धीमा पड़ता है और नींद आने की परेशानी कम होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.