
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 24, 2021 2:52 PM IST
Natural Antibiotics for Infection: किसी भी बीमारी के इलाज में डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाएं (Antibiotics Medicine) खाने के लिए देते हैं। ये बैक्टीरियल इंफेक्शन को ठीक तो करते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन साइ़ड एफेक्ट्स भी देता है। पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है। बेहतर है कि आप कुछ हर्ब्स का सेवन करें ताकि इन दावाओं के दुष्प्रभाव कम हों और जल्दी आपकी शारीरिक समस्या दूर हो जाए। इसके लिए निम्म हर्ब्स का सेवन करना शुरू कर दें। कुछ हर्ब्स ऐसे होते हैं, जिनमें अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं। ये हर्ब्स आपको कई अन्य शारीरिक समस्याओं (Natural Antibiotics for Infection in Hindi) से भी बचाएंगे।
शहद को सबसे पुराने एंटीबायोटिक नेचुरल दवा के तौर पर जाना जाता है। शहद में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड होता है, जो थोड़ा बहुत एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के तौर पर जाना जाता है। इसमें हाई शुगर कंटेन्ट भी होता है, जो कुछ बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकती है।
इसके अलावा, शहद का पीएच स्तर कम होता है। यह बैक्टीरिया से नमी को दूर करने का काम करता है, जिससे बैक्टीरिया डिहाइड्रेटेड होकर मर जाते हैं। शहद को बतौर एंटीबायोटिक के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए आप इसे घाव, चोट पर डायरेक्ट लगा सकते हैं। शहद बैक्टीरिया को मारकर घाव के भरने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। आप एक चम्मच प्रतिदिन शहद का सेवन भी कर सकते हैं। इसे हर्बल टी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
लहसुन सेहत के लिए बेहद ही हेल्दी हर्ब है, अधिकतर लोग इसे सुबह खाली पेट कच्चा खाना पसंद करते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन को खत्म करते हैं। कोरोना काल में लहसुन खाना इसलिए भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। शरीर कई बीमारियों से लड़ता है। एलीसिन कम्पाउंड बैक्टीरिया का नाश करते हैं। एलीसिन तत्व एंटीबायोटिक का काम करता है। लहसुन आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारकर पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
एक अध्ययन में पाया गया है कि लहसुन का कंसन्ट्रेट (garlic concentrate) या एक्सट्रैक्ट बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी है। आपको किसी भी दुकान से लहसुन का अर्क (extract) आसानी से मिल जाएगा। आप जैतून के तेल में लहसुन की कुछ कलियों को भिगोकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टी ट्री का इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं, लेकिन यह एक बेहद हेल्दी हर्ब है, जो ऑस्ट्रेलिया में अधिक पाया जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हर तरह के फंगल, बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम किया जा सकता है।