घी में भूनकर खाएं ये 1 सफेद चीज, नसों से बैड कोलेस्ट्रॉल का हो जाएगा सफाया

Ghee ke saath lahsun khane ke fayde: घी में अगर लहसुन को पकाकर खाया जाए तो यह सर्दियों के मौसम में आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 28, 2025 12:05 AM IST

Raw Garlic With  Ghee:  लहसुन का इस्तेमाल भारतीय घरों में अलग-अलग तरीकों से होता है। लहसुन जहां सब्जियों में तड़के (Lahsun ka tadka) में इस्तेमाल होता है वहीं चटनी और अचार बनाते समय भी लहसुन की कलियां उसमें मिलायी जाती हैं। इसी तरह, कच्चा लहसुन खाने से भी स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ (benefits of eating raw garlic) हो सकते हैं। हार्ट पेशेंट्स से लेकर कमजोर डाइजेशन वाले लोगों को कच्चे लहसुन का सेवन  अलग-अलग तरीकों (Kachcha lahsun kaise khana chahiye ?) से और अलग-अलग समय करने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही एक तरीका है कच्चे लहसुन को घी में भूनकर खाने का।

घी के साथ लहसुन खाने से क्या होता है? (Reasons eating garlic with ghee is good for health)

देसी घी में लहसुन को फ्राई करें या उन्हें थोड़े-से घी के साथ रोस्ट करके खाएं। इससे लहसुन का स्वाद और गुण (Lahsun ke gun) कई गुना बढ़ जाते हैं। जैसा कि लहसुन अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज की वजह से कई बीमारियों में दवा की तरह असर करता है। वहीं, लहसुन के सेवन से आपको विटामिन सी (Vitamin C), मैग्नीज, विटामिन बी-6,  कैल्शियम (Calcium), सेलेनियम, आयरन (Iron),  फाइबर और फास्फोरस जैसे तत्व भी प्राप्त होते हैं। घी में पकाने के बाद लहसुन की तासीर (Lahsun ki taasir) बदल जाती है। वहीं, लहसुन का स्वाद भी बदल जाता है। आइए जानते हैं कि घी में पका हुआ लहसुन (Ghee ke saath lahsun khane ke fayde) किन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और इसका सेवन किस समय करना चाहिए।

घी में पका लहसुन खाने से क्या फायदे होते हैं?  (Benefits of eating Garlic roasted in ghee)

बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कम (Garlic with ghee control bad cholesterols)

नसों में जमा चिपचिपा पदार्थ जिसे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के नाम से भी जाना जाता है आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर धकेलने का काम करता है और नसों की सफाई (Nason ki safayi ke liye kya khana chahiye) करता है। इससे आपका हार्ट हेल्दी बनता है।

कम होता है स्ट्रोक का रिस्क (Minimizes the risk of stroke)

कच्चे लहसुन को अगर आप घी में भूनकर खाते हैं तो यह स्ट्रोक का रिस्क कम कर सकता है। साथ ही घी में भुना हुआ लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल भी कम रख सकता है।

बढ़ती है इम्यूनिटी (Boosts immune power)

सर्दियों में आसानी से बीमार पड़ने का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए आप घी में पका हुआ लहसुन (Ghee mein bhuna hua lahsiun) खा सकते हैं।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन (Ghee roasted garlic helps in body detoxification)

लहसुन में पाए जाने वाले एक्टिव कंपाउंड्स जैसे एलिसिन और सैपोनिन शरीर में सूजन कम करते हैं और ये शरीर में जमा टॉक्सिंसको बाहर निकालने का भी काम करते हैं। शरीर को अंदर से साफ करके ये शरीर को स्वस्थ और स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

ऐसे  करें सेवन- How to eat Garlic roasted in Ghee

  • लहसुन की कुछ कलियां लें और उनका छिलका हटा दें। अब छिले हुए लहसुन एक कटोरी में पानी के साथ भिगोकर रख दें।
  • कुछ घंटों तक या रातभर इन्हें पानी में रहने दें फिर इन्हें पानी से निकालकर छान लें।
  • अब, थोड़े-से देसी घी के साथ इन लहसुनों (Desi ghee roasted garlic) को तवे पर पका लें।
  • आप इन लहसुनों का सेवन सुबह नाश्ते के साथ या रात में डिनर के साथ कर सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source