
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2024 5:11 PM IST
Ayurvedic remedies to beat anemia:खून की कमी या एनिमिया की समस्या बच्चों और महिलाओं को विशेष तौर पर प्रभावित करती है। आंकड़ों के अनुसार, हमेशा ही भारत में महिलाओं में खून की कमी, कम हीमोग्लोबिन और लाल ब्लड सेल्स की कम संख्या जैसी समस्याएं देखी जाती रही हैं। ये सभी समस्याएं एनिमिया का लक्षण हैं। आमतौर पर एनिमिया तब होता है जब लोग पौष्टिक डाइट नहीं लेते या आयरन वाले फूड्स का सेवन कम मात्रा में करते हैं। वहीं, आईबीएस (IBS), हेवी पीरियड्स (Heavy Periods) और इंटर्नल ब्लीडिंग (Internal Bleeding) जैसी स्थितियों के कारण भी लोगों के शरीर में खून की कमी हो सकती है।
शरीर में खून की कमी और रेड ब्लड सेल्स की कमी से बचने के लिए आयुर्वेद में जिन फूड्स और हर्ब्स की सलाह दी गयी है उनमें से ही कुछ के सेवन का तरीका बताया आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार ने। डॉ. दीक्षा ने आंवले और बीटरूट का सेवनएक खास तरीके से करने की सलाह दी। उन्होंने एक माउथ फ्रेशनर या मुखवास बनाने का तरीका बताया जिसका सेवन आप खाना खाने के बाद कर सकते हैं। इससे ना केवल आपकी सांसों में ताजगी (Fresh Breaths) बनी रहती है बल्कि आपके शरीर को आयरन जैसे पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
डॉ. दीक्षा के अनुसार यह माउथ फ्रेशनर खाने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ताहै, आपका एनर्जी लेवल और डाइजेशन भी इम्प्रूव होता है। साथ ही आपकी स्किन और बालों की हेल्थ में भी सुधार होता है। माउथ फ्रेशनर बनाने का तरीका यहां पढ़ें-
थोड़े-से सूखे आंवले (Amla) के टुकड़ें लें या 10 कच्चे आंवलें लें और उन्हें पानी से धोकर साफ करें।
1 बीटरूट (Beetroot) लें। इसे छील लें औऱ पानी से साफ करें।
थोड़ा-सा काला नमक (Rock/ Black Salt) लें।
आंवले और बीटरूट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें अलग-अलग प्लेट्स में फैलाएं।
अब बीटरूट और आंवले के टुकड़ों पर काला नमक छिड़कें और इन्हें धूप में 3-4 दिन तक सूखने के लिए रख दें।
जब सभी चीजें अच्छी तरह सूख जाएं तो इन्हें किसी डिब्बे में भरकर रख दें।
हर दिन खाना खाने के बादयह मिश्रण थोड़ा-सा खाएं।
यह भी पढ़ें-