
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 22, 2024 7:26 AM IST
Is Gond Katira Good for Piles : बवासीर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गुदे और मलाशय के निचले हिस्से की नसों में सूजन हो जाती है। यह सूजन अन्य ऊतकों में सूजन का कारण बनती है। बहुत से लोगों को बवासीर की परेशानी होती है, लेकिन लक्षण हमेशा स्पष्ट नहीं होते। इसलिए समय पर बवासीर की पहचान नहीं हो पाती है। ऐसे में बवासीर कई बार लंबे समय तक व्यक्ति को प्रभावित करता है, जो धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर लेता है। अगर आप चाहते हैं कि आप लंबे समय से जूझ रहे बवासीर की परेशानी से निजात पाएं, तो इसके लिए आपको अपने खानपान में बदलाव की जरूरत होती है। कुछ ऐसे आहार हैं, जिसकी मदद से बवासीर का इलाज काफी आसानी से किया जा सकता है। गोंद कतीरा एक ऐसा ही प्रभावी नुस्खा है, जिसकी मदद से बवासीर का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं बवासीर का इलाज करने में किस तरह फायदेमंद है गोंद कतीरा और किस तरह करें इसका सेवन?
अगर आप लंबे समय से बवासीर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए गोंद कतीरा का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। दरअसल, गोंद कतीरा में नेचुरल रूप से लेक्सेटिव के रूप में कार्य करता है, जो मल को सॉफ्ट करके मल त्याग को आसान बनाता है। इससे मल त्याग के दौरान आपको अधिक जोर लगाने की जरूरत नहीं होती है, जिससे धीरे-धीरे सूजन और दर्द की परेशानी कम होती है।
इसके अलावा यह शरीर की विषाक्तता को कम करके मल को बाहर करता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आपके कब्ज और बवासीर की परेशानी को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
अगर आप सुबह के समय अच्छे से फ्रेश नहीं हो पा रहे हैं, तो पानी में भिगोए हुए गोंद कतीरा को ठंडे दूध के साथ मिक्स करके पी लें। इससे मल त्याग काफी आसान हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित रूप से करें।
गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए आप शहद और नींबू पानी के साथ इसे मिक्स करके ले सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे कब्ज और बवासीर की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।