Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बैड कोलेस्ट्रॉल को चूस लेगा यह आयुर्वेदिक नुस्खा, केवल 3 सप्ताह में कम होगा LDL लेवल

Bad Cholesterol Ghatane Ke Upay: कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम करने के लिए आप कच्चे लहसुन के साथ यह मीठा फल खा सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को चूस लेगा यह आयुर्वेदिक नुस्खा, केवल 3 सप्ताह में कम होगा LDL लेवल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 2, 2024 6:26 PM IST

How to control bad cholesterol with Ayurveda: बैड कोलेस्ट्रॉल या हाई एलडीएल (High LDL level) आज की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट का नतीजा है। बहुत ज्यादा तला-भुना हुआ खाना खाने, हाई फैट फूड्स, सोडा पीने की आदत, तनाव (Stress) और देर रात तक जागने जैसी आदतें (Habit causing high cholesterol level) ना केवल बैड कोलेस्ट्रॉल  बल्कि, हाई बीपी, मोटापा (Obesity) और डायबिटीज (Diabetes) जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ाने का काम करती हैं।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हार्ट की बीमारियों का खतरा (Risk of heart diseases) भी बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण (Effects Of High Cholesterol Level In Body)  हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बहुत अधिक बढ़ सकता है इसीलिए, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के सही उपाय अपनाना बहुत जरूरी है। आपकी नसों में छुपकर कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचा सकता है। इस जिद्दी कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने का एक आसान और कारगर उपाय बताया आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar, Ayurvedic Expert), जिसमें केवल 2 सस्ती चीजों का एकसाथ करके बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ बीपी लेवल भी कम हो सकता (Remedy to lower High Blood Pressure level) है।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने का आयुर्वेदिक नुस्खा (Ayurvedic remedy for lowering bad cholesterols level)

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कच्चा लहसुन  एक खास तरीके से खाने  की सलाह दीक्षा भवसार ने दी। यह एक पुराना और घरेलू तरीका है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर लेवल को भी कम करने में कारगर पाया गया है। दीक्षा भवसार के अनुसार, खजूर के फल के साथ लहसुन का सेवन (Khajur Ke Saath Lahsun Khane Ke Fayde) करने से 21 दिनों में ही कोलेस्ट्रॉल और बीपी लेवल कम हो सकता है।

Also Read

More News

ऐसे करें लहसुन और खजूर का सेवन (Eating date with garlic)

सुबह नाश्ता करने से पहले ही लहसुन और खजूर का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए आप एक खजूर लें और उसका बीज निकाल लें।

अब, खजूर में 1-2 कच्चे लहसुन की कलियां भरें। फिर खजूर और लहसुन को चबाकर (Chew garlic and date) खा लें।

लहसुन के साथ खजूर खाने के फायदे (Health benefits of eating date with garlic)

कोलेस्ट्रॉल कम करे

खजूर के सूखे फलों में नेचुरल शुगर (Natural sugar) और डाइटरी फाइबर (Dietary fiber) पाए जाते हैं। फाइबर रक्त में घुले कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल अधिक समय तक शरीर में नही रह पाता और इस तरह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता हो सकती है।

ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम करे

खजूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट (Anti oxidants) ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं। यह खून में पाया जाने वाला एक प्रकार का चिकना पदार्थ है जो हार्ट डिजिजेज का रिस्क बढ़ा सकता है। जब आप कच्चा लहसुन खाते हैं तो ट्राइग्लिसराइड्स  का स्तर कम होता है और हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है।

बीपी लेवल होता है कम

कच्चा लहसुन (Kachcha lahsun khane se kya hota hai) खाने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल अंडर कंट्रोलरह सकता है।

जोड़ों का दर्द होता है कम

जॉइंट पेन की समस्या को कम करने में भी लहसुन (Garlic for joint pain relief) का सेवन लाभकारी है क्योंकि,यह शरीर में इंफ्लेमेशन (Inflammation) कम करता है और जोड़ों के आसपास की सूजन को कम कर देता है।

पेट के कीड़ों से राहत

पेट के कीड़ों को खत्म करके पेट दर्द और इंफेक्शन का रिस्क कम करता है लहसुन।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source