hamburger icon
A
Read in English

हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खाएं तुलसी का पत्ता, दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

Tulsi Can control High Uric Acid :  यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में तुलसी की पत्तियां काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 3, 2024 4:00 PM IST

Tulsi Can control High Uric Acid : यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक रसायन के टूटने से बनती है। यह विशिष्ट खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मौजूद होता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर हाई होने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मुख्य रूप से यूरिक एसिड हाई होने की वजह से सूजन, दर्द और लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। अगर आप इस परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में मौजूद गुण हाई यूरिक एसिड लेवल को कम कर सकता है। यह ब्लड में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को तोड़कर बाहर करने में असरदार है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में तुलसी की पत्तियां किस तरह फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?

यूरिक एसिड में किस तरह फायदेमंद है तुलसी की पत्तियां? - How are basil leaves beneficial in uric acid? -

आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों का विशेष महत्व है। तुलसी के पत्तों में ऐसे महत्वपूर्ण यौगिक होते हैं, जो शरीर के यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोलकर सकते हैं। तुलसी में प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक होता है, जो यूरिन के माध्यम से शरीर में मौजूद अतिरिक्त यूरिक एसिड के स्तर को बाहर निकालने में प्रभावी हो सकता है। तुलसी के पत्तों को आप अपने दैनिक जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं, इससे काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है।

Also Read : यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

किस तरह करें तुलसी की पत्तियों का सेवन? - How to Consume Tulsi Leaf

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप कई तरह से तुलसी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से तरीके-

  1. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं।
  2. तुलसी से बनी चाय का सेवन करने से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।
  3. तुलसी के पत्तों से तैयार काढ़ा यूरिक एसिड के स्तर को घटा सकता है।
  4. तुलसी के पत्तों को स्मूदीज में एड करके भी इसका सेवन किया जा सकता है।
  5. तुलसी के पत्तों और हल्दी से तैयार काढ़ा भी यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है।