Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Diabetes Mein Adrak Ke Fayde: डायबिटीज में अदरक के सेवन के ये 4 तरीके हैं बिल्कुल सही, मिनटों में कंट्रोल होगा शुगर लेवल

किचन में आसानी से मिलने वाला अदरक ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला फूड है। जानें डायबिटीज में इसके सेवन के सही तरीके।

Diabetes Mein Adrak Ke Fayde: डायबिटीज में अदरक के सेवन के ये 4 तरीके हैं बिल्कुल सही, मिनटों में कंट्रोल होगा शुगर लेवल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 23, 2022 4:31 PM IST

Ginger For Blood Sugar Control: हाई ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से डायबिटीज के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इससे डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स से बचने आसान हो सकता है। इसीलिए डॉक्टर्स डायबिटीज के मरीजों को नियमित एक्सरसाइज करने, हाई फाइबर, प्रोटीन और विटामिंस से भरपूर डाइट लेने की सलाह देते हैं। फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ाने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है और डायबिटीज मैनेज कर पाना आसान हो सकता है।

बता दें कि डायबिटीज या मधुमेह एक वैश्विक स्तर पर लगातार गम्भीर होती स्वास्थ्य समस्या है क्योंकि दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, भारतीय उपमहाद्वीप में डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी अधिक है और इस क्षेत्र को विश्व की डायबिटीज राजधानी भी कहा जाता है। पहले जहां डायबिटीज को बढ़ती उम्र से जुड़ी एक बीमारी कहा जाता था वहीं, अब 20-30 वर्ष के लोगों को भी अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज की बीमारी देखी जा रही है। ऐसे में डायबिटीज की रोकथाम और इसके मरीजों की मदद के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने के उपाय क्या हैं?

Also Read

More News

डाइट और एक्सरसाइज के अलावा हेल्दी लाइस्टाइल हैबिट्स, स्मोकिंग और अल्कोहल से परहेज जैसे उपायों से डायबिटीज कंट्रोल करना आसान हो सकता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू चीजों और मसालों का भी सेवन किया जाता है। ऐसा ही एक मसाला है अदरक जिसका सेवन ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ने से रोकता है। यहां पढ़ें अदरक के सेवन के तरीके और अन्य लाभ।

डायबिटीज में अदरक के फायदे

  • अदरक में डायटरी फाइबर होता है जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो डायबिटीज रिलेटेड कॉम्प्लिकेशन्स को कम करते हैं।
  • अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक तत्व शरीर की सेल्स को इंसुलिन का इस्तेमाल करने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज में अदरक का सेवन कैसे कर सकते हैं?

  1. अदरक की चटनी बनाएं या इसे कद्दूकस करें और सलाद,चाट और परांठों में इसे मिक्स करके खा सकते हैं।
  2. शर्बत या नींबू पानी बनाते समय उसमें अदरक का पेस्ट या छोटे-छोटे टुकड़े मिला लें। इससे शर्बत का टेस्ट भी बढ़ेगा और पौष्टिकता भी।
  3. चाय, काढ़ा या हर्बल टी बनाते समय उसमें अदरक कूटकर डालें।
  4. अदरक का फ्लेवर्ड वॉटर भी बन सकता है। इसके लिए अदरक के कुछ पतले-पतले टुकड़े काटें और उसे रातभर के लिए पानी के जग या किसी बोतल में पानी के साथ ढंककर कर रखें। अगले दिन इसी फ्लेवर्ड वॉटर का सेवन करें।