Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dry Ginger Health Benefits: सोंठ या सूंठ पाउडर हमारे किचन्स में पाया जाने वाला एक जाना-पहचाना-सा मसाला है। सोंठ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। सोंठ अरदक को सूखाकर बनायी जाता है। सोंठ पाउडर सूखी अदरक का पाउडर है। अदरक की तरह ही सोंठ में भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये तत्व अलग-अलग समस्याओं से आराम दिलाने का काम करते हैं। हालांकि, अदरक की तुलना में सोंठ का सेवन बहुत कम किया जाता है। इसी तरह अन्य मसाला पाउडर जैसे हल्दी, काली मिर्च का पाउडर या धनिया पाउडर की तुलना में भी सोंठ का सेवन भी कम किया जाता है। आज हम इस लेख में जानते हैं कि सोंठ पाउडर (Saunth Powder) का सेवन करने से स्वास्थ्य पर किस तरह के प्रभाव पड़ता है और इसका सेवन करने के हेल्दी तरीके क्या हैं। (Dry Ginger Health Benefits in Hindi)
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने भी सोंठ के गुणों और उसके फायदों के बारे में बात की। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रुजुता दिवेकर ने लिखा कि कौन-सी समस्याओं से आराम पाने के लिए किस तरह सोंठ का सेवन किया जा सकता है। आइए जानें इस हेल्दी और गुणकारी भारतीय मसाले के बारे में विस्तार से। (Dry Ginger Health Benefits in Hindi)
रुजुता दिवेकर के अनुसार, सूखी अदरक या सोंठ पाउडर के सेवन से शरीर में होनेवाली तकलीफों, दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से आराम मिलता है और यह सेहत को बूस्ट करने में (ways dry ginger boosts your health) इन तरीकों से मदद करता है जैसे-
अपने वीडियो में रुजुता दिवेकर ने बताया कि ऐसे लोग जिन्हें घुटनों में दर्द और बदन दर्द की शिकायत होती है वे सोंठ पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसी तरह डैंड्रफ और डल स्किन जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए भी सोंठ पाउडर का सेवन किया जाता है। वहीं, पेट की समस्याओं में भी सोंठ पाउडर का सेवन करना चाहिए।
अनिद्रा भगाने के लिए गर्म दूध में सोंठ का पाउडर ( ginger powder with milk) घोलकर पीने से आराम मिलता है और नींद आती है। इसी तरह गुड़ और घी के साथ सोंठ पाउडर ( Saunth powder with jaggery and ghee ) का सेवन करने से सुस्ती और थकान दूर होती है।
छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से आराम दिलाने के लिए सोंठ खिला सकते हैं। इसके लिए सोंठ पाउडर, घी, गुड़ और हल्दी को मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना लें। (How to consume dry ginger powder to get relief from cold)
मसाला चाय बनाते समय उसमें सोंठ पाउडर मिलाएं। इसी तरह गोल पापड़ी, पंजीरी और लड्डू बनाते समय उसमें सोंठ पाउडर मिलाएं। इससे आपको गुड़, मूंगफली और तिल जैसी अन्य हेल्दी चीजों के साथ सोंठ पाउडर के फायदे मिल सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए देखें यह पोस्ट-
View this post on Instagram