फेफड़ों में छुपी गंदगी को साफ कर देगा मुफ्त में मिलने वाले इस पत्ते का रस, इस समय पीने से होगा फायदा

फेफड़ों में छुपी गंदगी को साफ कर देगा मुफ्त में मिलने वाले इस पत्ते का रस, इस समय पीने से होगा फायदा

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 6, 2024 5:01 PM IST

Juice for lungs cleaning: सीजन बदलने के साथ तापमान में होने वाले बदलाव कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा अपने साथ ले कर आते हैं। वायरस, बैक्टेरिया और इंफेक्शन्स की वजह से फेफड़े कमजोर होने लगते हैं। वहीं, प्रदूषण, धूल-धुएं और मिट्टी जैसे कारणों से फेफड़ों में गंदगी जमा होने लगती है। इससे ना केवल बीमारियों का रिस्क बढ़ता है बल्कि, फेफड़ों के लिए ठीक तरीके से काम कर पाने (functioning of lungs) में भी मुश्किल आती है।

आजकल प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे बुरा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। धूल, मिट्टी, धुआं आदि के कारण फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसमें लंग कैंसर भी शामिल है। इन सबसे बचने के लिए फेफड़ों में जमा गंदगी को साफ करना महत्वपूर्ण है। लंग्स की सफाई के लिए एक घरेलू नुस्खा आप पढ़ेंगे यहां जिनमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। पढ़ें ये उपाय और उनके उपयोग का तरीका-

गिलोय का जूस (Giloy Juice For Lungs Cleaning)

औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय (Giloy benefits) को इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली हर्ब के तौर पर जाना जाता है। लेकिन, ये हरे पत्ते आपके फेफड़ों की हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। गिलोय का जूस पीने सेफेफड़ों की सफाई होती है।  गिलोय में एंटीमाइक्रोबियल तत्व होते हैं जो वायरस और संक्रमण फैलाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करता है। इससे लंग्स स्वस्थ और मजबूत बनते हैँ।  अपने लंग्स को हेल्दी रखने के लिए आप गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे करें सेवन

गिलोय के ताजे पत्ते लें और पानी से धोकर साफ कर लें।

अब इन पत्तों को छोटे टुकड़ों में काट लें और थोड़े-से पानी के साथ मिक्सी में पीस लें ।

गिलोय के पत्तों का पेस्ट आधा गिलास पानी में मिक्स करें और इसे तुरंत पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source