Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Fall Preventing Drink: हेयर फॉल की समस्या होने पर धीरे-धीरे कंघी में बालों का गुच्छा दिखायी देने लगता है। वहीं, जिन लोगों का हेयर फॉल किसी खास पैटर्न में होता है उनके सिर में पैचेस दिखायी देने लगते हैं। मेल पैटर्न हेयर लॉस और फीमेल पैटर्न हेयर लॉस (Female pattern hair loss) बालों के झड़ने से जुड़ी ऐसी ही स्तिथियां हैं जिनमें सिर में किसी एक जगह के बाल तेजी से गिरने लगते हैं और इसकी वजह से उस जगह पर गंजापन बढ़ने लगता है।
बालों के झड़ने की इस प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते है जो आपके किचन के किसी कोने में पड़ी रहती हैं। लेकिन, कभी आपने सुना नहीं होगा कि इन चीजों में बालों के लिए इतने पौष्टिक गुण छुपे हो सकते हैं। लेकिन, हमारी दादी-नानी और बुजुर्गों को इन चीजों के फायदे पता थे और इसीलिए वे इन चीजों का इस्तेमाल भी करते आ रहे थे। यहां हम लिख रखे हैं हेयर फॉल रोकने वाले कुछ नुस्खों (Remedies to stop hair fall) के बारे में जिनकी सलाह न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा (Kiran Kukreja, Nutritionist) भी देती हैं। उन्होंने एक ऐसे ड्रिंक की रेसिपी बतायी जो ना केवल बालों का झड़ना रोकता है बल्कि उनकी ग्रोथ भी तेज करता है। आइए पढ़ें इस ड्रिंक को तैयार करने और पीने की तरीका। (Healthy home remedy to prevent hair fall in Hindi)
एक कप दही लें और उसमें 2-3 चम्मच सत्तू का पाउडर (Sattu powder) मिलाएं।
इसमें 5-6 करी पत्ते (Curry leaves) भी साफ करके डाल दें।
फिर, स्वादानुसार सेंधा नमक (Pink Salt or Himalayan Salt) और एक गिलास पानी इस मिश्रण में डाल दें।
अब किसी मिक्सी में इन सभी चीजों को ब्लेंड कर लें।
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सुबह नाश्ता करने के बाद जब आपको दोबारा भूख लगे तब आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे मिड मॉर्निंग मील (सुबह 11 बजे के आसपास) की जगह इस ड्रिंक को पीएं। ध्यान रहे कि ड्रिंक ताजा तैयार किया जाए और आप इसे तुरंत पीएं।
करी पत्तों में विटामिन बी6 (Vitamin B6) और प्रोटीन (Protein) पाया जाता है। करी पत्ते का सेवन करने या इसे बालों में लगाने से हेयर ग्रोथ तेजी से होती है।
करी पत्ते के पानी को शैम्पू करते समय बालों में लगाने से भी हेयर फॉल की समस्या कम (hair fall natural remedies) होती है।
बालों में रूसी या डैंड्रफ की परेशानी को कम करने के लिए आप करी पत्ते के पानी से सिर और बालों की सफाई कर सकते हैं।
बिखरे और फ्रिजी बालों (frizzy hair) को सॉफ्ट बनाने का काम करता है करी पत्ता। आप नारियल के तेल में करी पत्ते उबालकर (curry leaves with coconut oil) बालों में लगा सकते हैं।
समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या को भी रोकने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।