इस हर्बल चाय को पीने से नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल तुरंत निकल जाएगा बाहर, जानें बनाने का तरीका

Herbal Tea To Lower Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए यह हर्बल टी काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 2, 2023 2:49 PM IST

Herbal Tea For Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है। यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल के स्तर का कंट्रोल में होना बहुत जरूरी होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह धामियों में जमने लगता है, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद कर सकते हैं। इनमें से एक अर्जुन की छाल भी है। अर्जुन की छाल की चाय पीने से नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अर्जुन की छाल की चाय बनाने का तरीका और इसके फायदे।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल ?

अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक एसिड और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी सहायक होती है। अर्जुन की छाल की चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अर्जुन की छाल की चाय कैसे बनाएं? - How To Make Arjun Chhal Tea In Hindi

अर्जुन की छाल की चाय हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में भी मददगार होती है। साथ ही, हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करती है। इस चाय को बनाने के लिए आप पैन में दो कप पानी गर्म करें। इसमें 5 ग्राम अर्जुन की छाल डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें और गर्म रहते ही इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें दूध भी डाल सकते हैं। आप दिन में दो बार इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल की चाय का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.