hamburger icon
A
Read in English

पेट की पुरानी से पुरानी बीमारी का इलाज है चक्र फूल, इस तरह सेवन करने से मिलेगा फायदा

Chakra phool ka pani peene ke fayde: दादी-नानी के नुस्खे हों या आयुर्वेद के उपाय, कई तरह के गरम मसालों का इस्तेमाल उनमें किया जाता है। ऐसा ही एक खास मसाला है चक्र फूल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2024 2:07 PM IST

Star Anise Health Benefits: किचन में इस्तेमाल होने वाले गरम मसालों (Indian Spices) में ना केवल अद्भुत स्वाद छुपा होता है बल्कि, इन मसालों के सेवन से आपकी हेल्थ में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। इसीलिए, दादी-नानी के नुस्खे (Dadi Nani ke nushkhe) हों या आयुर्वेद के उपाय, कई तरह के गरम मसालों (Garam Masala) का इस्तेमाल उनमें किया जाता है। ऐसा ही एक खास मसाला है चक्र फूल जिसे स्टार एनिज (Star Anise) के नाम से भी जाना जाता है। पोषक तत्वों से समृद्ध होता है यह मसाला जो इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाता है।चक्र फूल में विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन सी (Vitamin C) पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाते हैं। मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) से बचने के लिए चक्रफूल का सेवन किया जा सकता है। यह वायरस, बैक्टेरिया और अन्य मौसमी कारणों से होने वाली बीमारियों से आपको सुरक्षित रखता है।

चक्र फूल के सेवन से हेल्थ को क्या फायदे हो सकते हैं? (Health benefits of consuming star anise)

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है

शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति  बढ़ाने के अलावा (Boosting immune power) यह आपका डाइजेशन भी सुधारता है। कब्ज, पेट की गैस और अन्य गम्भीर डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से आराम के लिए आप चक्र फूल की चाय या चक्र फूल का पानी (Star Anise Water) पी सकते हैं।

शुगर लेवल रखता है अंडर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कम रखने में (controlling blood sugar level) चक्र फूल कारगर है।

एंटी-एजिंग

इस मसाले में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जिनकी मदद से यह आपकी स्किन को लम्बे समय तक हेल्दी और यंग रखता है।

ऐसे करें चक्र फूल का सेवन

एक गिलास पानी में 5-6 चक्र फूल कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखें।

फिर चक्र फूलों को इसी पानी के साथ उबाल लें।

10 मिनट पकाने के बाद इसे छान लें और थोड़ी देर ठंडा होने दें। फिर,  चक्र फूल के पानी (Chakra phool ka pani) को पीएं।

यह भी पढ़ें-

बेली फैट नहीं हो रहा कम तो सुबह खाली पेट पीएं इस 1 चीज से बनी हर्बल चाय, फूला हुआ पेट तुरंत जाएगा पिचक

बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन ही इस लाल सब्जी का जूस, दिन में 1 गिलास पीकर ही तेजी से कम होगा कोलेस्ट्रॉल