
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 14, 2023 3:34 PM IST
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना (High Cholesterol) आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यह कई कारणों से बढ़ सकता है जिसमें आपकी उम्र, आपका लाइफस्टाइल और डाइट आदि शामिल होते हैं। अधिकतर यह तेलीय या चिकनाई से युक्त चीजों को खाने से बढ़ता है। इससे आपके दिल पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसे कम करने के लिए अर्जुन के पेड़ की छाल (Arjun Ki Chhal Benefits) का प्रयोग किया जा सकता है। अर्जुन की छाल में काफी सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं जैसे इसमें फाइटो केमिकल्स होते हैं। इसमें फ्लावेनोएड, फेनोलिक एसिड जैसे बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। अगर आप अर्जुन की छाल को दूध में उबाल कर पी लेते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल हो सकता है। आइए जान लेते हैं कैसे अर्जुन की छाल आपको लाभ दे सकती है।
अर्जुन को दिल का टॉनिक माना जाता है और यह एक तरह से हृदय की सुरक्षा करने में लाभदायक होता है। यह दिल की मसल्स और कॉरोनरी आर्टरीज को मजबूत बनाने में लाभदायक होता है। अगर आप इसे पीते हैं तो यह मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है। ऐसा यह खून में मिल कर करता है। ऐसा होने पर यह बैड फैट को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार इस का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। अर्जुन की छाल का प्रयोग करने से केवल कोलेस्ट्रॉल को ही नही बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है। यह आम तौर पर भी ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने के काम आता है।
सबसे पहले एक बर्तन में दूध ले लें और फिर उसमें अर्जुन की छाल डाल दें। फिर दूध को उबाल दें। इस मिश्रण को तब तक उबालते रहें जब तक दूध थोड़ा सा गाढ़ा नहीं हो जाता। इसके बाद दूध को गुनगुना होने दें और पिएं। इसे नियमित रूप से पीने पर दिल की समस्याओं जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
अर्जुन की छाल का प्रयोग करने से न केवल हाई कोलेस्ट्रॉल बल्कि हाई ब्लड प्रेशर में भी मदद मिल सकती है। यह ब्लड वेसल्स को कॉन्ट्रैक्ट और एक्सपैंड होने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी बहुत लाभदायक माना जाता है।