Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल घुटनों और कमर दर्द आम बात हो गई है। इस समस्या से बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी परेशान है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। जोड़ों के उपचार के लिए आयुर्वेद में कई दवाइयां बताई गई हैं, जो आपके घर में या आसपास आसानी से उपलब्ध हो जाती है। आज इस लेख में हम आपको उन घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से बताएंगे जिससे घुटनों में दर्द, कमर में दर्द, गठिया और संधिवात जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य राजीव दीक्षित कहते हैं कि घुटनों, कमर, संधिबात या गठिया किसी भी प्रकार का दर्द हो इसका सबसे आसान इलाज आपके घर के किचन में उपलब्ध उपलब्ध होता है। जोड़ों के दर्द के लिए सबसे अच्छी दवा है सोंठ, मेथी और हल्दी। तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसको नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच गर्म पानी के साथ लें। जोड़ों के दर्द से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगे
राजीव दीक्षित कहते हैं कि घुटने और कमर दर्द के लिए हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा रामबाण इलाज हो सकता है। हरसिंगार को संस्कृत में पारिजात भी कहते हैं। उड़ीसा में इसे गंगा शिवली बोलते हैं। सबसे पहले हरसिंगार के पांच पत्ते तोड़ें। इसको पत्थर पर अच्छे से पीस लें। एक गिलास पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा रह जाए। इसके बाद ठंडा करके पियें। यह घुटने का दर्द, कमर का दर्द, संधिबात और गठिया का सबसे बढ़िया इलाज है। सालों से जो लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह रामबाण साबित हो सकता है। कितनी भी पुरानी गठिया या जोड़ों का दर्द हो, इसके नियमित सेवन से आपको उससे निजात मिल जाएगा।
घुटनों और कमर के दर्द के लिए अदरक रामबाण इलाज है। अदरक में जिंजरॉल पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द के अलावा मांसपेशियों के खिंचाव को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप घुटनों और कमर के दर्द से निजात पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अदरक का जूस पियें। जूस में एक नींबू और आधा चम्मच शहद भी मिला लें। इसके साथ ही घुटनों और कमर में अदरक के तेल से मालिश करें। इससे दर्द में राहत मिलेगी।
नींबू जोड़ों के दर्द में कमाल का काम करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द के साथ ही सूजन भी कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यूरिक एसिड को भी नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसके लिए रोज नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं या फिर दर्द वाली जगह पर नींबू के रस को लगा सकते हैं। इसके अलावा सलाद के साथ भी नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
यहां आपको बता दें कि घुटनों और कमर के दर्द के लिए घरेलू इलाज के साथ-साथ डॉक्टर का भी सलाह लें। यह लेख एक सूचना मात्र है। किसी भी तरीके को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।