hamburger icon
A
Read in English

सुबह उठते ही महसूस होने लगती है सीने में जलन, दूध में मिलाकर पीएं यह 1 चीज, आराम मिलेगा मिनटों में

अगर आपको एसिडिटी की समस्या लम्बे समय से है तो इसे नजरअंदाज ना करें। क्योंकि, एसिडिटी पेट में अल्सर का कारण बन सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2024 9:27 AM IST

Milk for acidity relief: खाने-पीने से जुड़ी गलतियों के कारण लोगों को अक्सर पेट में जलन और एसिडिटी की समस्याएं हो सकती है। यह एक ऐसी समस्या है जो लगभग हर किसी को होती है और अलग-अलग कारणों से होती है। कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद एसिडिटी की समस्या हो सकती है तो वहीं कुछ को लंच या डिनर में देरी हो जाने के कारण भी गैस और एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकता है। एसिडिटी की समस्या से आराम पाने के लिए दूध का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। यहां पढ़ें किस तरह से दूध का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है। (Home remedy for acidity problem in hindi.)

एसिडिटी से आराम पाने के लिए दूध का सेवन कैसे करना चाहिए? (How to consume milk for acidity relief in hindi)

ठंडा दूध पीने से पेट की समस्याओं से आराम मिल सकता है। ठंडा दूध पेट में पीएच लेवल को संतुलित करनेका काम करता है। इससे एसिडिटी की समस्या भी कम हो सकती है। एसिडिटी से तेज और जल्द आराम पाने के लिए ठंडे दूध में थोड़ा-सा गुलकंद (Gulkand) मिलाए और उसका सेवन करें। (way to consume gulkand and milk for acidity treatment)

दूध के साथ गुलकंद के सेवन से होने वाले फायदे? (Benefits of drinking cold milk and gulkand)

पित्त कम होता है

जब आप ठंडा दूध (Thanda dhoodh) पीते हैं तो इससे बाइल या पित्त का स्तर कम होता है।इसी तरह गुलकंद पेट की इंटर्नल लाइनिंग को राहत देकर उसके घावों को तेजी से रिकवर करने में मदद करते हैं। इससे एसिडिटी की वजह से होनेवाली जलन को कम करने में मदद होती है।

एसिड रिफ्लेक्स कम होता है

गुलकंद और ठंडा दूध पीने से एसिड रिफ्लेक्स की समस्याकम (treating acid reflex problem ) होती है। इससे डाइजेशन भी सुधरता है। इससे आपको एसिडिटी की परेशानी से राहत मिलेगी।

गट हेल्थ सुधरती है

गुलकंद (Gulkand) में एंटीबैक्टेरियल पाए जाते हैं जो गट में हेल्दी बैक्टेरिया का लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। इसी तरह गुलकंद डाइजेस्टिव एंजाइम्स का निर्माण भी करता है। जिससे हाजमा सुधरता है।

खट्टी डकारें कम होती है

जीईआरडी (GERD) की समस्या में लोगों को सीने में जलन, खट्टी डकारें और मुंह का स्वाद बिगड़ने जैसी समस्याएं भी महसूस होती है। इसमें एसिड पेट से मुंह तक पहुंच जाता है जिसकी वजह से बार-बार पेट में जलन और उल्टी की समस्या हो सकती है। दूध और गुलकंद का मिश्रण (Gulkand with milk) इन समस्याओं से आराम दिलाता है।