
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : December 11, 2025 3:26 PM IST
Medically Verified By: Dr. Rohit Sane
Winter Mai Kya Nahi Karna Chahiye: सर्दियां शुरू होते ही कई तरह की बीमारियां होना भी शुरू हो जाती है। और जिन्हें पहले से है उनके लिए समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग गर्मियों के मौसम वाली या फिर अपनी पुरानी आदतों को सर्दियों में भी दोहराते हैं। यह ऐसी आदतें हैं जो जाने-अनजाने आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। इन 3 आदतों के बारे में बताया रहे हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने। रोहित साने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लोगों द्वारा विंटर सीजन शुरू होते ही की जाने वाली 3 गलतियों के बारे में बताया है।
हम चाहते हैं कि इस बदलते मौसम में आपका पेट, दिल और बाकी की हेल्थ अच्छी बनी रहे, इसलिए डॉक्टर की बताई 3 टिप्स को थोड़ा विस्तार से बताने वाले हैं। साथ ही आपका यह जानना भी बहुत जरूरी है कि विंटर में इम्यूनिटी, डाइजेशन और एनर्जी सिर्फ तब तक स्टेबल रहती हैं, जब तक कि आप कुछ सिंपल रूल्स को फॉलो न करो। ये कौन से रूल्स हैं, आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
हम में से ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सुबह उठकर सबसे पहले चाय चाहिए होती है। लेकिन आपकी इस आदत को डॉक्टर साने ने गलत बताया है। डॉक्टर का कहना है कि ठंड में एसिडिटी पहले से ही हाई होती है और अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं तो यह गैस को डबल बढ़ा देती है। यह डायरेक्ट गट लाइनिंग को इरिटेट करती है, जिसकी वजह से गैस, ब्लोटिंगऔर हार्ट बर्न होता है।
सर्दियों में हम सभी को प्यास बहुत ही कम लगती है, जिसकी वजह से हम दिनभर में मुश्किल से ही 1 बोतल पानी पी पाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि ठंडे में भले ही प्यास कम लगे, लेकिन इससे डिहाइड्रेशन कम हो जाता है जो ब्लड को थिक यानी कि मोटा बनाता है। इससे ब्लड प्रेशर, हैडेक और फैटिग इंस्टेंटली बढ़ जाता है। आपके पानी न पीने से इतनी सारी समस्याएं हो सकती है। इसलिए आप गुनगुना पानी पिएं, लेकिन रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
डॉक्टर ने बताया कि फ्राइड फूड्स और स्नैक्स जैसे समोसा, पकोड़े और कचौड़ी। यह सब सर्दियों में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन सर्दियों में होने वाली ये क्रेविंग्स डाइजेशन को धीमा कर देती हैं और कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी, दोनों को बढ़ा देती हैं। इसलिए आप सर्दी के इस मौसम में किसी भी तरह का फ्राइड फूड और स्नैक्स खाने से बचें।
View this post on Instagram
डॉक्टर साने से आखिर में बताया कि मॉर्निंग एक्सरसाइज, बिना वार्मअप किए कोल्ड मसल जल्दी फुल हो जाते हैं। इसलिए कम से कम 5 मिनट वार्मअप जरूर करें। ताकि आप मसल में आने वाली स्टीफनेस और इंजरी को अवॉयड कर पाएं। साथ ही डॉक्टर ने सलाह दी कि एक्यूआई हर जगह हाई हो रहा है, तो आप ब्रीथिंग एक्सरसाइज क्लीन एनवायरनमेंट या घर के अंदर ही करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।