क्या अर्जुन की छाल पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? पीने से पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें इसकी सच्चाई

अर्जुन की छाल आयुर्वेद में एक अमूल्य औषधि है, जिसे विशेष रूप से हृदय और कोलेस्ट्रॉल के लिए वरदान माना गया है। आइए जानते हैं कैसे अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को कम (cholesterol kam karne main arjun ki chaal ke fayde) करती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : October 3, 2025 2:15 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Anjana Kalia

Benefits of Arjana Bark in Cholesterol:  आज के समय में बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) एक गंभीर समस्या बन चुका है। समय के साथ गलत खान-पान, तनाव, मोटापा, सिगरेट-शराब का सेवन और एक्सरसाइज में कमी के कारण लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फ्लयोर के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लोग दवाओं और स्टैटिन्स का सहारा करते हैं।

लेकिन लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल करने के लिए दवाओं का सेवन करने से साइड इफेक्ट की भी संभावना रहती है। यहीं पर आयुर्वेद का महत्व सामने आता है। आयुर्वेद में कई ऐसे प्राकृतिक औषधीय पौधे बताए गए हैं जो हृदय को मजबूत करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। इन्हीं में से एक है अर्जुन की छाल (Terminalia arjuna bark)। आयुर्वेद में अर्जुन को दिल की बीमारियों का दुश्मन कहा गया है।

दिल्ली की अंजना डाइट क्लीनिक की आयुर्वेदाचार्य अंजना कालिया बताती हैं कि अर्जुन की छाल कषाय रस (कसैला स्वाद) वाली, शीतवीर्य (ठंडी प्रकृति) और कटु विपाक (पचने के बाद कड़वा प्रभाव) वाली होती है। अर्जुन की छाल पीने से ये खून में जमा होने वाले फैट (cholesterol kam karne main arjun ki chaal ke fayde) को कम करती है।

क्या अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल कम करती है?

आयुर्वेदा एक्सपर्ट के अनुसार, अर्जुन की छाल में इलेजिक एसिड, बीटा-सिटोस्टिरोल, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। अर्जुन की छाल में मौजूद हाइपोलिपिडेमिक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर मरीजों के शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन किया जाए तो ये दिल की बीमारियों का खतरा कई गुणा कम करते हैं।

अर्जुन की छाल पीने के फायदे- Benefits of Arjuna Bark

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करे - अर्जुन की छाल LDL और ट्राइग्लिसराइड्स घटाकर दिल की बीमारियों का खतरा कम करती है।

हृदय को मजबूत बनाए - दिल की पंपिंग की क्षमता को मजबूत बनाती है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे - धमनियों को लचीला बनाकर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण- शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है।

अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?

1. अर्जुन छाल का काढ़ा- 1 चम्मच अर्जुन छाल पाउडर को 2 कप पानी में उबालें, आधा बचने तक पकाएं और गुनगुना करके पीएं।

2. अर्जुन छाल की चाय- 2 पीस अर्जुन की छाल को पानी में उबालें, स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाएं और सुबह खाली पेट पीएं।

3. अर्जुन छाल का पाउडर- 2-3 ग्राम अर्जुन छाल का पाउडर गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source