Mahashvratri Special 2024: शिवरात्री पर चढ़ने वाली यह चीज है पुरानी बीमारियों का काल, खाने वालों की सेहत में होता है रातोंरात सुधार

बेलपत्र में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य में सुधार करने वाले गुण रखते हैं। इस महाशिवरात्री जानें शिवजी (Lord Shiva) के प्रिय बेलपत्र के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2024 7:06 PM IST

महाशिवरात्री (Mahashvratri  2024) और श्रावण सोमवार के पूजा-पाठ में इस्तेमाल किए जाने वाले बेलपत्र (belpatra) का धार्मिक महत्व तो है ही लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का नेचुरल इलाज भी है। आयुर्वेद में भी बेलपत्र के फायदे (belpatra ke fayde) विस्तार से बताए गए हैं। बेलपत्र में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य में सुधार करने वाले गुण रखते हैं। इस महाशिवरात्री जानें शिवजी (Lord Shiva) के प्रिय बेल के पत्तों के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में। (Healthy qualities of Belptra in Hindi.)

बेल पत्रों में छुपा हुआ है न्यूट्रिएंट्स का भंडार (Nutritional profile of Belaptra)

इन हरे पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा ऐसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर और ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर बेलपत्र में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है जो इम्यूनिटी और हेल्दी स्किन के लिए बहुत जरूरी है। इसी तरह बेलपत्र में डाइटरी फाइबर और विटामिन बी (Vitamin B) पाए जाते हैं। शरीर की कमजोरी दूर करने वाले तत्व जैसे विटामिन ए,  पोटैशियम और राइबोफ्लेविन भी बेलपत्रप में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही बेलपत्र कैल्शियम (calcium) का भी अच्छा स्रोत हैं। (Nutrients in belpatra)

बेलपत्र के सेवन से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे हो सकते हैं? (health benefits of consuming Belpatra)

इम्यून पॉवर बढ़ती है

जिन लोगों को बार-बार बुखार, सर्दी-खांसी और एलर्जिक रिएक्शन्स होते रहते हैं उनके लिए बेलपत्र लाभकारी साबित हो सकता है। बेलपत्र के सेवन से शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती हैऔर आपका शरीर बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख पाता है।

कॉन्स्टिपेशन कम करे

कब्ज या ठीक तरह से सुबह पेट ना साफ होने की परेशानी से आराम पाने के लिहाज से भी बेलपत्र बहुत गुणकारी है। बेलपत्र के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। बेलपत्र खाने से आंतों में अटकी गंदगी और टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपका पेट भी साफ होता है और स्किन पर भी ग्लो आता है।

डाइजेशन सुधारे

पेट से जुड़ी सभी परेशानियों से आराम पाने के लिए आप बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट फूलने, पेट में गैस बनने और इनडाइजेशन जैसी समस्याएं कम होती है। बेलपत्र के सेवन से पेट आसानी से साफ हो जाता हैऔर इससे डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है।

बेलपत्र के सेवन के तरीके

  1. कुछ पत्ते लेकर आप इसे पानी से साफ करें और चबाकर खाएं
  2. काला नमक (Black salt) के साथ बेलपत्र को हल्का गर्म करके खाया जा सकता है।
  3. बेलपत्र को पानी में उबालकर इसका काढ़ा बनाया जाता है और इसका सेवन किया जाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source