डायबिटीज के मरीज रोज सुबह पी लें इस फूल का पानी, दवा के बिना ही ब्लड शुगर हो जाएगा कंट्रोल

Diabetes Home Remedy: ऐसी कई आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में प्रभावी हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही एक कारगर औषधि के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : November 18, 2023 10:00 AM IST

How To Control Blood Sugar: डायबिटीज आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है इसलिए इसका जड़ से इलाज संभव नहीं है। हालांकि, दवाओं के अलावा हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपायों की मदद से भी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसी कई आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। ऐसी ही एक औषधि है पनीर के फूल। इसे पनीर डोडा और इंडियन के नाम से भी जाना जाता है। इसके सेवन से आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पनीर के फूल कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?

डायबिटीज का रामबाण इलाज है पनीर का फूल

पनीर का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह महुआ जैसा छोटा फूल होता है। यह स्वाद में मीठा और नमकीन भी होता है। इसमें शामक और मूत्रवर्धक गुण मौजूद होते हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। खासतौर कर, डायबिटीज को कंट्रोल करने में यह प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये पैंक्रियाज में बीटा सेल्स की मरम्मत करने में मदद करता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। इससे काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। नियमित रूप से पनीर के फूल का सेवन करने से डायबिटीज की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसका सेवन करने से अनिद्रा, अस्थमा, बीपी और मोटापा जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

डायबिटीज में कैसे करें पनीर के फूल का सेवन?

सबसे पहले करीब 6-7 पनीर के फूल लें और इन्हें एक गिलास पानी में 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आप चाहें तो इन्हें रातभर भिगोकर भी रख सकते हैं। अब एक बर्तन में पानी समेत फूलों को उबाल लें। फिर पानी को छानकर हल्का गुनगुना कर लें। आप रोज सुबह खाली पेट पनीर के फूल के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज की समस्या में पनीर के फूल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source