Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शुगर में कौन सा काढ़ा पीना चाहिए? डायबिटीज में शुगर लेवल कम रखती हैं ये हर्ब्स

Diabetes mein kadha: ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इन नेचुरल चीजों से तैयार काढ़ा कारगर साबित हो सकता है।

शुगर में कौन सा काढ़ा पीना चाहिए? डायबिटीज में शुगर लेवल कम रखती हैं ये हर्ब्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 18, 2024 3:02 PM IST

Kadha For Diabetes Patiesnts:डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर लेवल्स सबसे बड़ी परेशानी या चिंता का कारण होते हैं। क्योंकि, ब्लड शुगर लेवल अगर लगातार हाई रहता है या अनियंत्रित रहता है तो इससे कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स (effects of high bloods sugar level) हो सकती हैं। हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से किडनी, आंखों और लिवर को नुकसान (Live damage) हो सकता है। वहीं, पैरों की नसों के डैमेज (nerves damage in diabetes) होने का रिस्क भी डायबिटीज में काफी अधिक होता है। डायबिटीज की बीमारी में हाइपरटेंशन और हार्ट डिजिजेज का रिस्क (risk of heart diseases in diabetes) भी काफी हाई होता है। ऐसे में शुगर लेवल को नियंत्रित रखना डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कम करने के उपाय क्या हैं?

खून में ग्लूकोज या शुगर के लेवल को कम करने के लिहाज से कुछ नेचुरल चीजों जैसे पत्तियों, फूलों और आयुर्वेदिक औषधियों को बहुत कारगर पाया गया है। इन चीजों से घर में आप काढ़ा तैयार कर सकते हैं और उसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है और डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स का रिस्क भी कम किया जा सकता है। आइए जानें डायबिटीज में किन नेचुरल चीजों से तैयार काढ़ा पी सकते हैं।

शुगर लेवल कम करने के लिए पिएं इन नेचुरल चीजों का काढ़ा (Try these kadhas made with natural ingredients to manage blood sugar level)

नीम के पत्तों का काढ़ा ( Neem leaves kadha)

शरीर में ग्लूकोज लेवल बढ़ने से परेशान लोगों को नीम की पत्तियों का काढ़ा (Neem leaves kadha for diabetes control) पीना चाहिए। नीम में बायोएक्टिव कंपाउंड (bioactive compounds) और ऐसे कई तत्व होते हैं जो एंटी डायबिटिक प्रभाव डालते हैं। नीम का सेवन करने से आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। इससे सेल्स को ग्लूकोज के अवशोषण में मदद होती है। आप नीम की पत्तियों का काढ़ा(Neem ke patton ka kadha)दिन में एक बार पी सकते हैं।

Also Read

More News

मेथी का काढ़ा ( Methi kadha for diabetes control)

डायबिटीज मैनेजमेंट के लिहाज से मेथी का सेवन भी बहुत लाभकारी है। मेथी की पत्तियों (Methi leaves) और मेथी के बीजों का सेवन करने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में सहायता हो सकती है। आप रोजाना मेथी का काढ़ा भी पी सकते हैं। दरअसल, मेथी में सोल्यूबल फाइबर (Soluble fiber) पाया जाता है और ट्राइगोनेलाइन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने का काम करते हैं। इससे ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया ठीक तरीके से चलती है।

मेथी का काढ़ा बनाने का तरीका

  • 2 चम्मच मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह इस पानी को मेथी के साथ उबालें और तुरंत पिएं।

इन हर्ब्स का काढ़ा भी है डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी

कुछ स्टडीज के अनुसार, आंवले, दालचीनी, हल्दी और गिलोय जैसी नेचुरल हर्ब्स भी ब्लड शुगर लेवल को कम करने मे कारगर हैं और इनका काढ़ा बनाकर पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।