Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दीपिका पादुकोण इस कड़वी सब्जी का जूस पीकर करती हैं पित्त दोष को कंट्रोल, जानें जूस बनाने का तरीका

Pitta dosha kam karne ke upay: अपने पित्त दोष और उससे जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए दीपिका ये उपाय करती हैं।

दीपिका पादुकोण इस कड़वी सब्जी का जूस पीकर करती हैं पित्त दोष को कंट्रोल, जानें जूस बनाने का तरीका

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 30, 2024 9:14 PM IST

How to manage pitta dosha with ayurveda: आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर का स्वास्थ्य उसकी प्रकृति पर निर्भर करता है। शरीर की प्रकृति या त्रिदोष-वात,पित्र और कफ हैं जिनके आधार पर ही आयुर्वेद में लोगों की शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ का आंकलन किया जाता है और लोगों की हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी इलाज किया जाता है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पित्त दोष (Deepika Padukone have Pitta dosha) है और वह अपनी इस स्थिति को कैसे मैनेज करती हैं इसी के बारे में कुछ बातें शेयर की उनकी डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने। आइए जानें पित्त दोष होने पर क्या होता है और इस प्रकृति वाले लोगों को किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

क्या होता है पित्त दोष ? (What is pitta dosha)

डाइटिशियन ने एक सोशल मीडिया सेशन में इस बारे में बात की कि किस तरह वे दीपिका का पित्त दोष डाइट की मदद से मैनेज करने (managing pitta dosha with diet) की कोशिश करती हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण की डाइट में खासतौर पर करेले का जूस (bitter gourd juice )शामिल करने की सलाह दी गयी थी।

पित्त दोष में क्या समस्याएं होती हैं? (problems associated with high pitta level)

शरीर में बनने वाला पित्त दोष शरीर की मेटाबॉलिक रेट को नियंत्रित करता है। यह खाना पचाने के काम में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। इसीलिए, जिन लोगों की प्रकृति पित्त दोष वाली होती है उनका खाना तेजी से पचता है और उन्हें भूख भी काफी लगती है। इसके अलावा पित्त दोष वाले व्यक्ति में ये लक्षण Symptoms of pitta dosha is body) भी दिखायी देते हैं-

Also Read

More News

पसीने से की गंध बहुत तेज होती है।

एसिडिटी और इनडाइजेशन जैसी समस्याएं अधिक होती हैं।

शरीर में बहुत अधिक गर्मी उत्पन्न होती है।

कॉन्स्टिपेशन की समस्या 

बहुत अधिक गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

ऐसे लोगों को प्यास भी बहुत लगती है।

इन्हें इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है।

दीपिका पादुकोण पीती हैं करेले का जूस

दीपिका की डाइटिशियन ने बताया कि उन्हें करेले का जूस पीने की सलाह दी गयी है। करेले का जूस पीने से पित्त दोष कंट्रोल कर पाने में आसानी होती है। करेले का जूस आप घर पर इस तरह तैयार कर सकते हैं-

एक मध्यम आकार का करेला लें और उसके बीज साफ करें।

अब करेले को छोटे टुकड़ों में काटें और थोड़े-से पानी के साथ पीस लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अब करेले के जूस(karele ka juice) को छान लें और इसे तुरंत पीएं।