Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज के समय में गुर्दे की पथरी (Kidney Stone) से लाखों लोग पीड़ित हैं। यह एक दर्दनाक स्थित पैदा कर सकती है। किडनी स्टोन से जूझ रहे व्यक्ति को असहनीय पीड़ा का अनुभव हो सकता है। कुछ लोगों में किडनी स्टोन की समस्या बार-बार (Recurrence of Kidney Stone) होती रहती है। एक बार उपचार या ऑपरेशन के बाद दोबारा से पथरी का होना काफी चिंताजनक स्थिति हो सकती है। हालांकि आयुर्वेदिक ग्रंथों में बार-बार किडनी स्टोन होने की समस्या से निजात पाने के उपाय बताए गए हैं। मैत्रेय आयुर्वेदा आश्रम, उडुपी (कर्नाटक) के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ तन्मय गोस्वामी, एमडी (आयुर्वेद) ने बार-बार होने वाले किडनी स्टोन से निजात पाने के उपाय बताए हैं।
इससे पहले कि हम खीरे के बीजों के फायदों के बारे में जानें, आइए संक्षेप में समझें कि गुर्दे की पथरी क्या है और वे कैसे बनती हैं। दरअसल, किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी विभिन्न खनिज पदार्थों और लवणों से बना ठोस पदार्थ है जो गुर्दे में जमा हो जाते हैं। इनका आकार छोटे दानों से लेकर बड़े पत्थरों तक हो सकता है, यह अक्सर कैल्शियम ऑक्सालेट, यूरिक एसिड या अन्य यौगिकों से बने होते हैं।
गुर्दे में पथरी होने के कुछ लक्षण निम्न लिखित हैं:
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में डॉक्टर तन्मय गोस्वामी कहते हैं कि "कितने लोग हैं जिनको बार-बार पथरी हो रही है ऑपरेशन भी कर दिया तब भी बार-बार पथरी हो रही है, तो क्या करें"
डॉ गोस्वामी अपने वीडियो में ऋषि योग रत्नाकर का संदर्भ देते हुए कहते हैं कि, "मार्केट में मिलने वाले खीरे के बीजों को दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए। सबसे पहले 200 ग्राम दूध को उबालकर ठंडा कर लीजिए और उसमें 50 ग्राम खीरे के बीज को डालकर मिक्सी में मिल लीजिए, अगर आपको डायबिटीज नहीं है तो आप थोड़ी मात्रा में गुड भी मिला सकते हैं। जिन लोगों को गुर्दे की पथरी है उन्हें इस पेय को कम से कम 15 दिन में तक नियमित सेवन करना चाहिए, इससे बार-बार होने वाली पथरी की समस्या कम हो सकती है।"
View this post on Instagram
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी जागरूकता के लिए है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें। )