
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2022 11:18 PM IST
Coriander Seeds Health Benefits: अनहेल्दी डाइट की वजह से ना केवल लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि, इससे उनकी ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी गम्भीर बन सकती हैं जिनसे वे पीड़ित हैं। उदाहरण के लिए डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को मैनेज करने और उन्हें बढ़ने से रोकने के लिए लोगों को सही डाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अगर हाई-फैट, हाई-कैलोरी और हाई-सोडियम डाइट का सेवन किया जाए तो ये समस्याएं बहुत गम्भीर रूप ले सकती हैं।
गौरतलब है कि डायबिटीज,हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजिज जैसी बीमारियां आज सबसे कॉमन लाइफस्टाइल डिजिजेज में गिनी जाती है। लेकिन, इन बीमारियों को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट में बदलाव करना लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक फूड है धनिया जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रखने में सहायता होती है और इससे हार्ट डिजिजेज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का रिस्क भी कम होता है।
श्री रामचंद्रा यूनिवर्सिटी (Sri Ramachandra University) द्वारा की गयी एक स्टडी जिसे करेंट कार्डियोलॉजी रिव्यूज़ (Current Cardiology Reviews) में पब्लिश किया गया। इस स्टडी के अनुसार धनिया के बीजों का सेवन करने से एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) का स्तर कम होता है।इस स्टडी के लेखकों के अनुसार, स्टडी के दौरान देखा गया कि धनिया के सेवन से जानवरों के टिश्यूज में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) और ट्राईग्लिसराइड्स (triglycerides) की मात्रा कम होती दिखायी दी।
इसी तरह साल 2008 में जर्नल ऑफ एनवायर्मेंटल बायोलॉजी (Journal of Environmental Biology) चूहों पर की गयी एक अन्य स्टडी में भी यह पाया गया कि, धनिया के बीजों के सेवन के बाद चूहों के रक्त में लिपिड की मात्रा कम होती दिखी। (Coriander Seeds Health Benefits In Hindi)
यह भी पढ़ें-
कैंसर का रिस्क बढ़ाती हैं खाने-पीने से जुड़ी ये आदतें, एक्सपर्ट्स भी देते हैं इनसे बचने की सलाह
प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीने से बढ़ता है Miscarriage का रिस्क, हो सकते हैं ये भी नुकसान