शरीर में जब हो ये परेशानी तो न पिएं Banana Milkshake!आयुर्वेद के मुताबिक दूध पीने के इतनी देर बाद खाना चाहिए केले

बनाने में आसान और स्वादिष्ट banana shake कई लोगों के पसंदीदा पेय में से एक है। हालांकि यह अद्भुत पेय यानी की दूध और केला आपको स्वादिष्ट लग सकता है, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि केले और दूध का एक साथ सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जानें क्या कहता है आयुर्वेद।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 10, 2020 12:41 PM IST

हम सभी को मिल्कशेक और स्मूथी पसंद होती है और हो भी क्यों न क्योंकि इसका स्वाद और सेहत के लाभ अनेक है। बहुत कम लोग होंगे, जिन्हें इसके फायदों के बारे में न पता हो? हमारे पसंदीदा फल और कुछ बर्फ के टुकड़ों के साथ दूध का मिश्रण गर्मियों में इस पेय को हमारे पसंदीदा पेय में से एक बनाते हैं। बनाने में आसान और स्वादिष्ट banana shake कई लोगों के पसंदीदा पेय में से एक है। हालांकि यह अद्भुत पेय यानी की दूध और केला आपको स्वादिष्ट लग सकता है, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि केले और दूध का एक साथ सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। केले और दूध का एक साथ सेवन करते वक्त आपको इन बातों के बारे में जानने की आवश्यकता है। तो आइए जानते हैं क्यों नहीं करना चाहिए केले और दूध का एक साथ सेवन।

केले और दूध का मिश्रण

जो लोग वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अक्सर केले और दूध एक साथ लेने का सुझाव दिया जाता है। जबकि कई लोग सोचते हैं कि ये मिश्रण बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन विशेषज्ञों को कुछ अलग ही कहना है। विशेषज्ञों का कहना है, भले ही आप दूध और केले का एक साथ सेवन करना चाहते हैं, फिर भी आप सबसे पहले दूध पिएं और केले को खाने के लिए कम से कम 20 मिनट तक का इंतजार करें। बनाना मिल्कशेक पाचन में बाधा डालता है और नींद में खलल डाल सकता है।

जिन लोगों को अस्थमा जैसी एलर्जी है उन लोगों को बनाना मिल्कशेकल नहीं पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह बलगम बनाता है जिससे श्वास संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार, दूध और केला सबसे असंगत खाद्य पदार्थों की सूची में आते हैं। जब इनका एक साथ सेवन किया जाता है, तो ये अग्नि (पाचन आग) को कम कर सकता है, विषाक्त पदार्थों का उत्पादन कर सकता है और साइनस के कारण होने वाली जकड़न, खांसी, सर्दी और एलर्जी का कारण बन सकता है।

आयुर्वेद में, केले और दूध के एक साथ सेवन को विरुद अहार (असंगत संयोजन) कहा गया है। इन दोनों का एक साथ सेवन अमा (टॉक्सिन्स) बनाता है, जो शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है। यह आंतों में होने वाले संतुलन को भी बाधित करता है। यह शरीर पर नकारात्मक प्रतिक्रिया करता है, अतिरिक्त पानी उत्पन्न करता है, शरीर के कोशिकाओं को अवरुद्ध करता है, उल्टी, दस्त और यहां तक कि हृदय रोग का भी कारण बन सकता है।

पिएं या न पिएं बनाना मिल्कशेक

केला और दूध का एक साथ सेवन अच्छी नहीं माना जाता है और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस प्रकार, कम से कम 20 मिनट के समय अंतराल में अलग-अलग सेवन करने से आप दोनों के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं और आयुर्वेद में इसे ही सबसे अच्छा माना गया है। दोनों खाद्य पदार्थों के अपने-अपने गुण होते हैं जो अलग-अलग उपभोग करने पर ही हमें कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।