बिना किसी साइड इफेक्ट जड़ से खत्म हो जाएगी डायबिटीज, सुबह खाली पेट ये 6 हर्बल जूस करेंगे कमाल

Herbal drink for diabetes: भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा में ऐसी कई जड़ी-बूटियां और औषधियां बताई गई हैं जिनके सेवन से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करके डायबिटीज से मुक्ति पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 2, 2024 2:06 PM IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो अन्य कई बीमारियों को खुला न्यौता देती है। इस साइलेंट किलर बीमारी के साथ अन्य बीमारियां साथ के साथ खिंची चली आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप डायबिटीज को कंट्रोल करने पर पूरा ध्यान दें। भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा में ऐसी कई जड़ी-बूटियां और औषधियां बताई गई हैं जिनके सेवन से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करके डायबिटीज से मुक्ति पा सकते हैं। खास बात ये है कि इनका सेवन बहुत ही आसान है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे हर्बल पेय (Herbal Drink For Diabetes Care) के बारे में बता रहे हैं जिन्‍हें सुबह खाली पेट पीने से आपको डायबिटीज से राहत मिल सकती है।

1. करेले का जूस

आयुर्वेद में करेले को पावरफुल एंटी-डायबिटीज औषधि माना गया है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। इसमें चारैटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन पॉलीपेप्टाइड-पी इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। सुबह खाली पेट करेले का जूस पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और ब्लड शुगर ​कंट्रोल रहता है।

2. आंवले का जूस

आंवले को आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी माना गया है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला डायबिटीज के साथ ही कई अन्य बीमारियों को ठीक करता है। आंवले में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। खाली पेट आंवले का जूस पीने से पैंक्रियाज इंसुलिन का ज्यादा प्रोडक्शन करता है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

3. मेथी के दानों का पानी

मेथी दाने डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ ही आपके पाचन तंत्र को सुधारते हैं और वजन भी कम करते हैं। इन पीले दानों में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट ऑब्जॉर्शन को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। मेथी दाने में एल्कलॉइड नामक यौगिक होते हैं जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं।

4. दालचीनी का पानी

हर भारतीय रसोई के अहम मसाले दालचीनी को आयुर्वेद में पावरफुल औषधि का दर्जा मिला हुआ है। दालचीनी का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। दालचीनी में मौजूद क्रोमियम शरीर में शुगर लेवल बढ़ने नहीं देता है।

5. तुलसी की चाय

अपने गुणों के कारण तुलसी को भारतीय संस्कृति में अहम स्थान प्राप्त है। तुलसी के पत्तों की चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए बहुत भी लाभकारी है। तु​लसी इंसुलिन रिलीज में मददगार होती है, जिससे ब्लड शुगर मेंटेन रहता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।

6. नीम का रस

नीम स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन इसके गुण अनगिनत हैं। आयुर्वेद में इसे अहम जड़ी-बूटी माना गया है। खाली पेट नीम के पत्तों का रस पीने के कई फायदे हैं। यह शरीर के लिए डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर डायबिटीज से राहत दिलाने में मददगार होता है। इससे आपका पाचन तंत्र और स्किन दोनों दुरुस्त होते हैं।