Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी कर देगा शहद के साथ इस 1 काले बीज का मिश्रण, हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी

Kalonji ke saath shahad ke fayde: बहुत से लोग सुबह कलौंजी और शहद का सेवन साथ में करते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी कर देगा शहद के साथ इस 1 काले बीज का मिश्रण, हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 4, 2024 7:11 AM IST

Honey with nigella seeds: कलौंजी के दाने अपनी खास खूश्बू और फ्लेवर के लिए जाने जाते हैं। ये नन्हें काले बीज कुकीज और परांठों में मिलाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलौंजी का सेवन अगर आप शहद के साथ करते हैं तो इससे आपकी कई पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम्स कम हो सकती हैं। कलौंजी और शहद (honey with onion seeds) के इन्हीं फायदों की वजह से बहुत से लोग सुबह इन दोनों का सेवन साथ में करते हैं। आइए जानें क्यों शहद-कलौंजी खाने से क्या फायदे होते हैं। (Kalonji-shahad ke fayde in hindi)

कलौंजी के साथ शहद खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?

वेट लॉस होता है

सुबह कलौंजी के दाने शहद के साथ खाने का एक बड़ा फायदा है कि यह आपका वजन नियंत्रण में रखने में मददकरता है। कलौंजी खाने से फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज होता है। साथ ही कलौंजी में मौजूद निजेलॉन (Nigellone) नामक तत्व भी पाया जाता है जो वेट लॉस में मदद करता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिहाज से भी कलौंजी का सेवन बहुत लाभकारी है। कलौंजी खाने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रण में रहता है और इससे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इन दोनों ही तरीकों से हार्ट डिजिजेज का रिस्क कम होता है।

Also Read

More News

दर्द से आराम

नेचुरल पेन को कम करने की शक्ति भी कलौंजी में होती है। साथ ही शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्ल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन कम करते हैं जिससे दर्द कम होता है। जोड़ों के दर्द, नसों के दर्द और मसल्स के दर्द को कम करने के लिए भी शहद-कलौंजी का सेवन लाभकारी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बढ़ती है इम्यूनिटी

शहद में पाए जाने वाले तत्व आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति तो बढ़ाते हैं ही साथ ही कलौंजी भी संक्रमण और वायरस जैसी से सुरक्षा दिलाता है। बरसात और ठंड के मौसम में जब बार-बार बीमार पड़ने का रिस्क बढ़ जाता है तब कलौंजी का सेवन शहद के साथ करने से आपको लाभ हो सकते हैं।