Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिस्तर पर लेटते ही शुरू हो जाती है खांसी, तो सोने से पहले चाट लें इन 2 चीजों का मिश्रण

Raat mein khansi kaise roke: कुछ लोगों को रात में अधिक खांसी आती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो आप यह उपाय अपना सकते हैं।

बिस्तर पर लेटते ही शुरू हो जाती है खांसी, तो सोने से पहले चाट लें इन 2 चीजों का मिश्रण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 9, 2024 12:11 AM IST

Nighttime coughing home remedy: सर्दी-खांसी, गले में खिचखिच और बुखार जैसी समस्याएं मौसम बदलने के साथ ही महसूस होने लगती हैं। वहीं, कुछ लोगों को दिन की बजाय रात के समय बहुत अधिक खांसी (Severe coughing at night) आती है। लगातार खांसी के कारण रात में सो पाने में भी दिक्कत आती है और पूरा दिन व्यक्ति थका-थका-सा और चिड़चिड़ापन महसूस करता है। सीजन चेंज होते ही क्या आपको भी रात में खांसी की समस्या (cold and coughing problem at night) इसी तरह परेशान करती है तो इस खांसी से आराम पाने का एक आसान और असरदार नुस्खा पढ़ें यहां। (Remedy to cure nightime coughing problem in Hindi.)

खांसी से आराम दिलाने वाला आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedy for treating cough problem)

मौसम बदलने के बाद अगर आपको खांसी की समस्या (cough and cold dur to climate change) हो रही है और विशेषकर रात के समय खांसी (Raat mein khansi) अधिक आती है तो आप रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही हर्ब्स एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होती हैं। आप अगर रात में हल्दी-शहद का सेवन करते हैं तो सीजनल फ्लू के लक्षणों (symptoms of seasonal flu) और खांसी जैसी समस्याओं से आपको आराम मिल सकता है।

खांसी से आराम के लिए हल्दी-शहद के सेवन का तरीका क्या है? (What is the right way of consuming honey and turmeric to treat cough problem)

एक गिलास पानी को अच्छी तरह उबाल लें। फिर, आंच से उतारकर इस पानी को किसी गिलास या कप में पलटें।

Also Read

More News

अब गर्म पानी में 2 चम्मच हल्दी पाउडर (Turmeric powder) मिलाएं। फिर, इस मिश्रण में एक चम्मच शहद (Honey) भी मिला लें।

ध्यान रखें कि शहद बहुत गर्म पानी मेंना मिलाएं क्योंकि शहद को पकाने या उबालने से वह जहरीला बन जाता है।

अब इस मिश्रण को छान लें और चाय की तरह तुरंत इसका सेवन करें।

रात में हल्दी और शहद का सेवन करने के अन्य फायदे (Health benefits of consuming honey and turmeric before sleeping)

यह मुंह के छालों की समस्या से आराम (honey-turmeric for mouth ulcer) दिलाता है।

सर्दियों में शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए (remedy to boost honey and turmeric) हल्दी-शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व पुरानी खांसी की समस्या से आराम दिला सकता (remedy to get relief from chronic coughing) है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में महसूस होने वाले जॉइंट पेन की समस्या (joint pain in winter) में हल्दी और शहद का मिश्रण आराम दिलाने में कारगर साबित होता है।