Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नारियल तेल और लौंग मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, ऐसे करें इस्तेमाल

Clove with Coconut oils Benefits : लौंग और नारियल तेल के मिश्रण से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

नारियल तेल और लौंग मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, ऐसे करें इस्तेमाल

Written by Mishra Kishori |Updated : October 24, 2024 6:35 PM IST

Clove with Coconut oils Benefits : लौंग और नारियल तेल का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। यह बालों में होने वाली डैंड्रफ की परेशानी को कम करने से लेकर दांतों में होने वाली दर्द की शिकायत को कम कर सकता है। दरअसल, नारियल तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स को कम कर सकते हैं। वहीं, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल जैसे गुण भी होते हैं, जो आपके बालों से डैंड्रफ को कम कर सकता है। इसके अलावा लौंग की बात करें, तो लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी हो सकते हैं। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। आइए गाजियाबाद के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं नारियल और लौंग के मिश्रण से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

नारियल तेल में लौंग मिक्स करके लगाने के फायदे - Benefits of clove mixed with coconut oil

डैंड्रफ की परेशानी करे कम

लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत कर सकते हैं। वहीं, नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है, जिससे स्कैल्प को नमी प्रदान होती है। इन दोनों के मिश्रण को बालों पर लगाने से आपकी डैंड्रफ की परेशानी कम हो सकती है।

बालों की ग्रोथ को बढ़ावा

नारियल तेल और लौंग के मिश्रण को बालों पर लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इन दोनों का मिश्रण आपके डैमेज होते बालों को रिपेयर कर सकता है। इसके लिए गर्म नारियल तेल में 2 से 3 लौंग डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे बालों पर एप्लाई करें। इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलेगी।

Also Read

More News

Also Read : Mustard oil: घर में रखें इस सरसों के तेल की मालिश से मिलेंगे कई फायदे, आप भी जानें इसका इस्तेमाल

दांतों के स्वास्थ्य में होगा सुधार

लौंग और नारियल तेल के मिश्रण को दांतों पर लगाने से दांतों में होने वाली बैक्टीरियल परेशानियों को कम किया जा सकता है। साथ ही यह सांसों की दुर्गंध भी दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपके दांतों पर प्लाक जमा हो गए हैं, तो आप इस तेल को अपने दांतों पर लगाकर कुछ देर के लिए मसाज करें। इससे आपके दांतों की परेशानी कम हो सकती है।

एक्ने की परेशानी होगी कम

नारियल तेल और लौंग के मिश्रण को चेहरे पर लगाने से आपकी एक्ने की परेशानी कम हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो एक्ने को हटाने में प्रभावी हो सकता है। आप इसे हल्का सा पतला करके अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।

एलर्जी से मिलेगा छुटकारा

लौंग और नारियल तेल के मिश्रण का प्रयोग करने से स्किन पर होने वाली एलर्जी की परेशानी कम हो सकती है। यह खुजली, दाग-धब्बे इत्यादि समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही इससे फंगल इन्फेक्शन की परेशानी कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लौंग और नारियल तेल का कैसे करें इस्तेमाल? - How to Make Clove oil with coconut oil

नारियल तेल और लौंग का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 से 3 बड़े चम्मच नारियल तेल लें, इसमें 10 से 15 लौंग डालकर करीब आधा होने तक गर्म करें। इसके बाद इस तेल को ठंडा होने दें और स्टोर करें। अब जरूरत पड़ने पर इस तेल का प्रयोग करें।